[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में चाचा भतीजी में मुकाबला:कांग्रेस से मनीषा गुर्जर और भाजपा से धर्मपाल गुर्जर में टक्कर, 9 उम्मीदवार मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में चाचा भतीजी में मुकाबला:कांग्रेस से मनीषा गुर्जर और भाजपा से धर्मपाल गुर्जर में टक्कर, 9 उम्मीदवार मैदान में

खेतड़ी में चाचा भतीजी में मुकाबला:कांग्रेस से मनीषा गुर्जर और भाजपा से धर्मपाल गुर्जर में टक्कर, 9 उम्मीदवार मैदान में

खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा सीट पर चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की मनीषा गुर्जर और भाजपा के धर्मपाल गुर्जर के बीच होगा। दोनों उम्मीदवार आपस में चाचा-भतीजी है।

धर्मपाल गुर्जर पांचवीं बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में वो कांग्रेस के जितेंद्र सिंह से बेहद कम अंतर से हारे थे। पार्टी ने एक बार फिर धर्मपाल को मौका दिया है। धर्मपाल गुर्जर एक बार नीमकाथाना से और दो बार खेतड़ी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। 2018 में डॉ. जितेंद्र सिंह के सामने उन्हें 957 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।मनीषा गुर्जर खेतड़ी से वर्तमान प्रधान है, उन्होंने हाल ही में कांग्रेस जॉइन की है। मनीषा गुर्जर (38) बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर की बेटी है।

मनीषा गुर्जर 2015 में पहली पहली बार भाजपा से खेतड़ी की प्रधान चुनी गई थी। इसके बाद 2020 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता और खेतड़ी पंचायत समिति की दोबारा प्रधान बनीं। 1972 में पहली बार इनके दादा मालाराम गुर्जर जनसंघ पार्टी से नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1977 से खेतड़ी में विधायक चुने गए थे, वे लगातार तीन बार भाजपा से विधायक बने। वहीं, उनके पिता दाताराम गुर्जर भी 2003 में भाजपा की सीट पर खेतड़ी के विधायक बने थे। मनीषा के पति जयवीर खटाणा हिसार नगर परिषद के डिप्टी मेयर भी है।

इन दोनों के अलावा इस सीट पर 7 प्रत्याशी और मैदान में हैं। ऐसे में यहां मुकाबला रोचक होना तय माना जा रहा है।

ये प्रत्याशी मैदान में
क्रम संख्या प्रत्याशी पार्टी लिंग
1 धर्मपाल गुर्जर भाजपा पुरुष
2 मनीषा गुर्जर कांग्रेस महिला
3 धर्मसिंह निर्दलीय पुरुष
4 प्रकाश निर्दलीय पुरुष
5 पूरणमल सैनी निर्दलीय पुरुष
6 राहुल घुमरिया निर्दलीय पुरुष
7 कपिल जांगिड़ निर्दलीय पुरुष
8 मनोज घुमरिया बसपा पुरुष
9 सत्यनारायण निर्दलीय पुरुष

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22