[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत बोले- बिना गलती बेटों को नोटिस देकर दिल्ली बुलाया:बोले-2-4 लाख रुपए ले जाने वालों का किया जा रहा बेवजह परेशान, जिनपर शक हो, उन पर कार्रवाई करो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़देशनीमकाथानाराजस्थान

गहलोत बोले- बिना गलती बेटों को नोटिस देकर दिल्ली बुलाया:बोले-2-4 लाख रुपए ले जाने वालों का किया जा रहा बेवजह परेशान, जिनपर शक हो, उन पर कार्रवाई करो

गहलोत बोले- बिना गलती बेटों को नोटिस देकर दिल्ली बुलाया:बोले-2-4 लाख रुपए ले जाने वालों का किया जा रहा बेवजह परेशान, जिनपर शक हो, उन पर कार्रवाई करो

नीमकाथाना : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज नीमकाथाना में रहे। यहां उन्होंने नेहरू पार्क में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दम पर राज करना चाहते है। बिना गलती बेटों को बुलाया जा रहा है। इन्हीं के नेता झूठे आरोप लगाते है। नोटिस दे रहे है। इन्होंने मजाक बना रखा है। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि इलेक्शन कमीशन की देखरेख में लोगों की गाड़ियों को रोक-रोककर चैक किया जा रहे है। अभी शादी-ब्याह का समय है। किसानों को फसलों से इनकम हुई है। 2,4, 5 लाख ले जाने वाले लोगों को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है। अगर किसी पर शक हो तो उस पर कार्रवाई करो, इस तरह लोगों को परेशान किया जाएगा तो वे कैसे घर चलाएंगे।

बेवजह बेटों को बुलाया जा रहा-गहलोत

कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में सभा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के छापे डाल रही है। घरों में ईडी घुसा रहे है, बेटो को तंग कर रहे है। कुछ गलती तो हो बेटों को। दिल्ली बुला रहे है। वैभव गहलोत को भी दिल्ली बुला लिया। एक मुकदमा या आरोप नहीं है। इन्ही की पार्टी के लोग झूठे आरोप लगाते है, नोटिस देते है और फिर बुला लेते है। इन्होंने मजाक बना रखा है। ये सब चुनाव के लिए है। जहां चुनाव वहां ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स पहुंच जाती है।

बेवजह लोगों को तंग किया जा रहा-गहलोत

आप अकेले इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा इकट्ठा कर रहे है। बाकियों को दे नहीं रहे है। अभी शादी ब्याह हो रहे है। किसानों की खेती की इनकम हुई है। राजस्थान भर में लोग 2-4-5 लाख रुपए ले जा रहे है। 3-4 हजार लोगों को गाड़ियां रोक-रोकर पूछताछ कर रहे है। बार-बार डिक्की, सामान खुलवाते है इलेक्शन कमीशन की देखरेख के अंदर। ये अच्छी बात नहीं है। अगर आपको शक हो किसी पर, कहीं पर इलेक्शन के लिए मोटा पैसा जा रहा है। तो उसे पकड़ो, लेकिन अगर कोई 2-4 लाख रुपए ले जा रहा है, उसे तंग करोगे को वो कैसे अपना घर चलाएगा। कैसे शादी ब्याह करेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीमकाथाना के नेहरू पार्क पहुंचे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीमकाथाना के नेहरू पार्क पहुंचे।

20 जिले बनाकर इतिहास बनाया-गहलोत

गहलोत ने कहा कि मुझे खुशी है कि मंजू सैनी ने बात मानकर अपना नामांकन वापस ले लिया है। पिछली बार में उदयपुर में फंस गया था, इसलिए नीमकाथाना पहुंच नहीं पाया था। पता नहीं किसको दोष दे। हेलिकॉप्टर को परमिशन नहीं मिलने के कारण मैं नहीं आ सका। लोगों की मांग पर नीमकाथाना जिला बनाया। हमने जो जिले बनाए है, वो इतिहास बन गया है। 20 जिले एक साथ बनाना बड़ी बात है। जिला बनने से दूरियां कम होगी। लोगों को परेशानी कम होगी। नीमकाथाना मुख्यालय बनने से लोगों लाभ मिलेगा। छोटे जिले बनने से दूरियां, घटती है, प्रशासन तेजी से काम करता है।

उन्होंने कहा कि- जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थी, तब भी वो नीमकाथाना आई थी। जो मुझसे मांगा वो दिया, मैनें सुरेश मोदी से कहा थी कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा। ये हमारी सरकार ने करके दिखाया है। 70 साल में राजस्थान में 250 कॉलेज खुली, मैंने 5 साल में 310 कॉलेज खोली। नीमकाथाना जिला बनने से पहले यहां जिला अस्पताल खुल गया था।

मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे थे।

गौशाला के लिए 3 हजार करोड़ का अनुदान दिया

दयालका नांगल में औद्योगिक केंद्र की स्थापना की जा रही है। राजस्थान के हर ब्लॉक में रीको के औद्योगिक केंद्र विकसित किए जा रहे है। 200 करोड़ की लागत से सड़क बनी है। सुरेश मोदी ने पानी के लिए कहा है। नीमकाथाना परियोजना में छूट गया था, हमने मंजूर कर दिया है। लेकिन थोड़ा समय लग जाता है, अभी बजट मंजूर नहीं हुआ है।

राहुल गांधी की सोच थी कि महंगाई, बेरोजगारी, सभी धर्म जातियों के बीच भाईचारा, गरीब-अमीर की खाई कम हो। राजस्थान में सबके लिए 25 लाख रुपए तक का बीमा है। गरीबों के साथ सभी लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाने वाला राजस्थान पहला राज्य है। ओपीएस से कर्मचारी खुश है। गौ माता की असली सेवा हम कर रहे है। गायों के लिए अलग से विभाग बनाना है। गौशाला के लिए अनुदान देश में देना पहली बार हमने शुरू किया है। पिछली सरकार ने 500 करोड़ का अनुदान दिया। हमने 3 हजार करोड़ रुपए दिया। लंपी रोग के समय 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया। अब गाय-भैंसों का बीमा किया जा रहा है। 500 रुपए में हम उज्जवला योजना वालों को गैस सिलेंडर दे रहे है। इस योजना का हम विस्तार कर रहे है।

नेहरू पार्क में मौजूद लोग।
नेहरू पार्क में मौजूद लोग।

जल जीवन मिशन में राज्य की भी भागीदारी

पानी की योजनाओं (जल जीवन मिशन) का भारत सरकार प्रचार खूब करती है। लेकिन ये भागीदारी की स्कीम है। जिसमें 45 फीसदी केंद्र, 45 फीसदी स्टेट और 10 फीसदी गांव वालों को देना है। हमने वो 10 फीसदी भी देने का फैसला किया है। कोटा के साथ जयपुर भी कोचिंग का हब बन गया है। 1.5 किलोमीटर सड़कें बना रहे है। अब हम गुजरात से भी आगे निकल गए है। अब राजस्थान में गुजरात से अच्छी सड़क है। एक करोड़ लोगों को 1 हजार रुपए पेंशन दी जा रही है। जिससे 12 हजार करोड़ का भार पड़ता है, लेकिन लोगों को सोशल सिक्योरिटी देना हमारा काम है।

किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया

सिंचाई के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों के लिए अलग बजट पेश किया है। कई काम ऐसे है जो हमने देश में पहली बार किए है। ग्रामीण ओलिंपिक भी उनमें से एक है। टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा दिया है। पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए बोनस दे रहे है। जिसके कारण दुग्ध उत्पादन में राजस्थान नंबर वन हो गया है। 100 यूनिट बिजली सबके लिए फ्री की गई है। 1 करोड़ 4 लाख लोगों का बिजली का बिल जीरो होता है। बाकी लोगों के भी बिल कम हो गए है। अब हम सात गारंटी दे है, ये सात वचन है मेरे। हमारे शीर्ष नेता कहते है कि या तो वादा करो मत और करो तो उसे पूरा करो, हम इसी सिद्धांत पर काम करते है।

Related Articles