[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में आखिरी दिन 7 नामांकन:13 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, 9 नवंबर को साफ होगी तस्वीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में आखिरी दिन 7 नामांकन:13 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, 9 नवंबर को साफ होगी तस्वीर

खेतड़ी में आखिरी दिन 7 नामांकन:13 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, 9 नवंबर को साफ होगी तस्वीर

खेतड़ी : विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक यहां कुल 13 नामांकन किए जा चुके हैं। जिनमें दो महिलाएं हैं। सोमवार को यहां से सबसे पहले पूर्व विधायक पूर्णमल सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने पहुंचे। इसके बाद भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुई मनीषा गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी की टिकट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने खेतड़ी कस्बे में एक रैली भी की। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद अगले दो दिन तक नाम वापसी हो सकेगी। ऐसे में 9 नवंबर की शाम ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो सकेगी।

सोमवार को इन्होंने भरा नामांकन
नामांकन के आखिरी दिन मनीषा गुर्जर (कांग्रेस), पूर्णमल सैनी (निर्दलीय), प्रकाश (निर्दलीय), धर्मपाल (निर्दलीय), सुमन देवी(पीपुल्स ग्रीन पार्टी), जिले सिंह (आरजेडी), विजेश कुमार (न्यूज इंडिया यूनाइटेड) ने नामांकन भरा।

इससे पहले ये भर चुके नामांकन
इससे पहले इंजी धर्मपाल गुर्जर (भाजपा), मनोज घुमरिया (बसपा), सत्यनारायण कुमावत (निर्दलीय), कपिल जांगिड़ (निर्दलीय), राहुल मीणा (निर्दलीय) ने अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस प्रत्याशी के पास सिर्फ दो लाख रुपए
कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्ति का ब्यौरा देखे तो उनके पास दो लाख 15 हजार रुपए ही है । पति के नाम 18 लाख 76 हजार रुपए व ओर पैतृक मकान, जमीन भी हैं। जानिए, उनकी कुल संपत्ति

कैश : 2 लाख रुपए बैंक में जमा : 15 हजार रुपए बान्ड और शेयर : नहीं है पर्सनल लोन : नहीं है कार : पति के पास 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर ज्वैलरी स्वंय के पास: 500 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलो चांदी के गहने (32 लाख 35 हजार रुपए) ज्वैलरी पति के पास – 200 ग्राम सोने के गहने (कीमत 12 लाख रुपए) बैंक लोन : नहीं है एग्रीकल्चर भूमि : 5 लाख रुपए की 3.3 हेक्टेयर नोन एग्रीकल्चर भूमि : नहीं कॉमर्शियल बिल्डिंग : नहीं आवासीय भवन : गांव रामकुमारपुरा में पैतृक मकान कीमत 2 लाख रुपए है। पति के पास जमीन – 3.8 एकड़ जमीन 76 करोड़ रुपए की आवासीय मकान हिसार में 3 करोड़ रुपए का

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet