[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों के नामांकन:अब तक भरे गए 22 नामांकन, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल, कांग्रेस के संदीप सैनी और मीनू सैनी हुए बागी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों के नामांकन:अब तक भरे गए 22 नामांकन, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल, कांग्रेस के संदीप सैनी और मीनू सैनी हुए बागी

उदयपुरवाटी में आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों के नामांकन:अब तक भरे गए 22 नामांकन, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल, कांग्रेस के संदीप सैनी और मीनू सैनी हुए बागी

उदयपुरवाटी : विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन के आखिरी दिन विधान सभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक यहां कुल 22 नामांकन किए जा चुके हैं। जिनमें 3 महिलाएं हैं। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद अगले दो दिन तक नाम वापसी हो सकेगी। ऐसे में 9 नवंबर की शाम ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो सकेगी।

सोमवार को इन्होंने भरा नामांकन

रामकरण सैनी (कांग्रेस), भगवानाराम सैनी (कांग्रेस), राजेंद्र सिंह गुढ़ा (शिवसेना), रामसिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी), विकास गिल (आरएलपी), प्रताप सिंह शेखावत (बसपा), संदीप सैनी (बसपा), निशा कंवर (निर्दलीय) राजेंद्रसिंह (निर्दलीय) इससे पहले शनिवार तक मीनू सैनी (कांग्रेस), पुष्पा सैनी (कांग्रेस), शुभकरण चौधरी (भाजपा) ने अपना नामांकन भरा था।

ये बागी मैदान में

यहां से कांग्रेस के संदीप सैनी व मीनू सैनी टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। ऐसे में संदीप सैनी ने बसपा से व मीनू सैनी ने निर्दलीय नामांकन भरा है। मीनू सैनी भूदान बोर्ड की सदस्य है तथा संदीप सैनी टिकट के प्रबल दावेदार थे। वे बसपा का दामन थाम चुके हैं और उनको टिकट भी मिला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet