[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी से मनीषा गुर्जर होंगी कांग्रेस की प्रत्याशी:भाजपा से टिकट कटने पर जॉइन की पार्टी, अब चाचा-भतीजी में होगा मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीचुनाव 2023झुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी से मनीषा गुर्जर होंगी कांग्रेस की प्रत्याशी:भाजपा से टिकट कटने पर जॉइन की पार्टी, अब चाचा-भतीजी में होगा मुकाबला

खेतड़ी से मनीषा गुर्जर होंगी कांग्रेस की प्रत्याशी:भाजपा से टिकट कटने पर जॉइन की पार्टी, अब चाचा-भतीजी में होगा मुकाबला

खेतड़ी : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने मनीषा देवी को टिकट दिया है। मनीषा देवी यहां से पंचायत समिति की प्रधान है और हाल ही में कांग्रेस जॉइन की है।

मनीषा गुर्जर (38) बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर की बेटी है और एलएलबी की हुई है। 2015 में पहली पहली बार खेतड़ी से भाजपा की प्रधान चुनी गई थी। इसके बाद 2020 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता और खेतड़ी पंचायत समिति की प्रधान चुनी गई। 1972 में पहली बार इनके दादा मालाराम गुर्जर जनसंघ पार्टी से नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1977 से खेतड़ी में विधायक चुने गए थे, जो लगातार तीन बार भाजपा से विधायक बने। वहीं, उनके पिता दाताराम गुर्जर भी 2003 में भाजपा की सीट पर खेतड़ी के विधायक बने थे। मनीषा के पति जयवीर खटाणा हिसार नगर परिषद के डिप्टी मेयर भी है।

मनीषा गुर्जर इस बार खेतड़ी विधानसभा से भाजपा की टिकट के लिए दावेदारी कर रही थी, लेकिन उनके चाचा इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर मनीषा गुर्जर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

भाजपा हर बार बदल रही प्रत्याशी
भाजपा इस सीट पर 2003 के बाद चुनाव नहीं जीत पाई है। 2003 में दाताराम गुर्जर भाजपा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद दो बार यह सीट कांग्रेस के खाते में तो एक बार 2013 बसपा से पूर्णमल सैनी विजय हुए थे। बसपा के पूरणमल सेनी ने 42435 वोट हासिल कर 7850 वोटों से डॉ. जितेंद्र सिंह को हराया तथा भाजपा प्रत्याशी दाताराम गुर्जर 25227 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

वर्ष विधायक पार्टी
2018 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
2013 पूरणमल सैनी बसपा
2008 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
2003 दाताराम बीजेपी
1998 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
1993 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
1990 हजारी लाल निर्दलीय
1985 मालाराम भाजपा
1980 मालाराम भाजपा
1977 मालाराम जेएनपी
1972 रामजीलाल एसडब्ल्यूए
1967 आरसिंह एसडब्ल्यूए
1962 शीशराम ओला कांग्रेस
1957-1 शीशराम ओला कांग्रेस
1957-2 महादेव प्रसाद कांग्रेस
1951-1 रघुवीरसिंह आरआरपी
1951-2 महादेव कांग्रेस

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77