[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मण्डावा विधायक की 5 साल में 22 लाख आय बढ़ी:निषित उर्फ बबलू करोड़पति, दो मामले लंबित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मण्डावा विधायक की 5 साल में 22 लाख आय बढ़ी:निषित उर्फ बबलू करोड़पति, दो मामले लंबित

मण्डावा विधायक की 5 साल में 22 लाख आय बढ़ी:निषित उर्फ बबलू करोड़पति, दो मामले लंबित

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले से तीसरे दिन सबसे ज्यादा नामाकंन भरे गए। चार प्रत्याशियों ने अपना नामाकंन दाखिल किया। झुंझुनूं शहर से भाजपा प्रत्याशी निषीत कुमार उर्फ बबलू चौधरी, मण्डावा से कांग्रेस प्रत्याशी रीटा चौधरी, नवलगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी विक्रम सिंह जाखल तथा उदयपुरवाटी से मीनू सैनी ने नामाकंन दाखिल किया।

रीटा चौधरी ने जन सभा कर भरा नामाकंन

सबसे ज्यादा चर्चा मीनू सैनी की रही। मीनू ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस ने अभी तक यहां प्रत्याशी की घोषणा नही की है। उसके बाद भी मीनू सैनी ने कांग्रेस से नामाकंन दाखिल कर दिया।

रीटा की 5 साल में 22 लाख रूपए आय बढ़ी

मण्डावा से कांग्रेस प्रत्याशी रीटा चौधरी ने नामाकंन से पहले झुंझुनूं में विद्यार्थी भवन में सभा की। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ मण्डावा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामाकंन दाखिल किया। रीटा की आय 5 साल में 22 लाख 36 हजार 480 रूपए बढ़ गई है। नामाकंन के दौरान दिए गए एफीडेविट में रीटा ने अपनी कुल चल अचल संपित्त 64 लाख 17 हजार 471 बताई है। जबकि 2018 में रीटा की कुल संपत्ति 41 लाख 80 हजार 991 रूपए थी। रीटा के पास केस 1 लाख 25 हजार रूपए ही है।

रीटा के 5 बैंक खातों में 6 हजार 36 हजार 356 रूपए जमा है। उन्होंने 5 लाख 3 हजार 635 रुपए की जीवन बीमा पालिसी करा रखी है। रीटा के पास 5 तोला सोना है, जिसकी कीमत 2 लाख 75 हजार रूपए है। 1.24 हैक्टयर कृषि भूमि है, जिसकी बाजार कीमत 10 लाख रूपए है। रीटा का जयपुर के मान सरोवर में एक फ्लेट भी है, जिसकी कीमत 40 लाख रूपए है। रीटा पर कोई कर्जा नही है, अपराधिक मामला भी नहीं है।

भाजपा प्रत्याशी करोड़पति

झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी निषित कुमार उर्फ बबलू चौधरी करोड़पति है। बबलू के पास कुल चल अचल संपत्ति 7 करोड़ 91 लाख 48 हजार 704 रूपए संपत्ति है। केस 90 हजार रूपए है। बैंक खाते में 1 लाख 11 हजार 755 रूपए जमा है। जबकि पत्नी के खाते में 14331 रूपए जमा है। जबकि बेटे के खाते में 650 तथा बेटी के अकाउंट 1 लाख 42 हजार 640 रूपए है। बबलू के पत्नी के पास नगदी 69 हजार रूपए है तथा 1 लाख रूपए का सोना है। निषित कुमार उर्फ बबलू की शेयर मार्केट व अन्य कंपनियों में 1 करोड 42 लाख 61 हजार 745 रूपए की हिस्सेदारी है। वह पत्नी की 9 लाख 30 हजार की हिस्सेदारी है। 16 लाख 620 रुपए की जीवन बीमा पालिसी करा रखी है। वहीं बेटे के नाम 99 हजार 275 तथा बेटी के नाम 2 लाख 49. हजार 564 रूपए की पॉलिसी करा रखी है। 42 लाख 35 हजार रुपए उधार दे रखे है।

भाजपा प्रत्याशी निषीत कुमार उर्फ बबलू चौधरी, ने नामाकंन दाखिल
भाजपा प्रत्याशी निषीत कुमार उर्फ बबलू चौधरी, ने नामाकंन दाखिल

बबलू से ज्यादा इनकी पत्नी ने 1 करोड 13 लाख 43 हजार 460 रूपए उधार दे रखे है। बबलू के पास दो फॉर्च्यूनर व एक मारूती ब्रेजा गाड़ी है जिनकी 1करोड 22 लाख 16 हजार रूपए है। 6.76 हैक्टरयर की कृषि भूमि है। जिसकी बाजार कीमत 82 लाख रूपए है।

भाजपा प्रत्यासी ने पूरे शहर में निकाली रैली बाद में भरा नामांकन
भाजपा प्रत्यासी ने पूरे शहर में निकाली रैली बाद में भरा नामांकन

जयपुर के बस्सी में रीकों एरिया में एक अपार्टमेंट भी है। वही 1 फ्लेट मालवी नगर तथा एक खुशविहार जयपुर में है। जिनकी कीमत 3 करोड 18 लाख 39 हजार 600 रूपए है। 1 फ्लेट इनकी पत्नी के नाम भी है। जिसकी बाजार कीमत 52 लाख 50 हजार रूपए है। बबलू पर बैंक और फाइनेंस का 2 करोड 45 लाख 69 हजार 651 रूपए का बकाया है। पत्नी पर 1 करोड़ 26 लाख का कर्जा है। भाजपा प्रत्याशी बबलू पर दो मुकदमें लंबित है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62