[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RTO की टीम पर ट्रक ड्राइवरों ने किया हमला;VIDEO:खड़े ट्रकों का चालान काटने की बात पर गाड़ी को घेरा, वीडियो बना रहे गार्ड को पीटने का प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बहरोड़राजस्थानराज्य

RTO की टीम पर ट्रक ड्राइवरों ने किया हमला;VIDEO:खड़े ट्रकों का चालान काटने की बात पर गाड़ी को घेरा, वीडियो बना रहे गार्ड को पीटने का प्रयास

RTO की टीम पर ट्रक ड्राइवरों ने किया हमला;VIDEO:खड़े ट्रकों का चालान काटने की बात पर गाड़ी को घेरा, वीडियो बना रहे गार्ड को पीटने का प्रयास

बहरोड़ : हाईवे पर खड़े ट्रकों का चालान काटने पर परिवहन विभाग टीम की जान मुश्किल में पड़ गई। ट्रक ड्राइवर हाथ में सरिया और डंडे लेकर पीछे पड़ गए। इसके बाद RTO कर्मचारी जान बचाकर भागते नजर आए। घटना 30 अक्टूबर सोमवार शाम करीब 5 बजे अलवर जिले के शाहजहांपुर टोल के पास की है। दो दिन बाद गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आया है।

दरअसल, टोल क्रॉस कर काफी संख्या में ट्रक खड़े थे। RTO की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो ट्रक ड्राइवरों ने खड़े ट्रकों का चालान काटने का विरोध किया। इस पर टीम ने ट्रकों को हाईवे से हटाने की बात कही। इससे नाराज ट्रक चालकों ने हाथों में सरिया लेकर RTO की गाड़ी को घेर लिया तो डर के मारे कर्मचारी बौखला गए।

घटना का वीडियो बना रहे गार्ड पर सरियों से लैस लोग टूट पड़े। गार्ड जान बचाने के लिए भागा, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गार्ड को लोग पीटते इससे पहले RTO का ड्राइवर गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर आया तो सभी लोग दूर हट गए। गार्ड को गाड़ी में बैठाने के बाद मौके से भागकर जान बचाई।

परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि वे टीम के साथ शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक साथ 8-10 लोग आ गए और उन्होंने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। घटना का वीडियो बना रहे परिवहन विभाग के गार्ड नरेंद्र यादव पर भी उन लोगों ने हमला किया। इस संबंध में शाहजहांपुर पुलिस थाने में मारपीट करने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी कॉपी आज लेने के लिए थाने जाऊंगा।

RTO की कार्रवाई के दौरान वीडियो बना रहे गार्ड पर लोगों ने हमला करने का प्रयास किया।
RTO की कार्रवाई के दौरान वीडियो बना रहे गार्ड पर लोगों ने हमला करने का प्रयास किया।

शाहजहांपुर थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया की हाईवे पर टोल प्लाजा की दिल्ली पोस्ट पर परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार वर्मा परिवहन जाब्ते व वाहन के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।‌ इसी दौरान खडे़ वाहनों के चालान का आरोप लगाते हुए ईलयास पुत्र सिरदार निवासी रुपहेडी ( नूंह), इजमाम उल हक पुत्र जलील निवासी जमालगढ ( नूंह), मुनाफ पुत्र सफी मौहम्मद निवासी सीरोली ( नूंह), शाकिर खान पुत्र भूरे खान निवासी गोपालगढ ( डीग), इकलास पुत्र आरीफ निवासी टीकरी, हसीम पुत्र ईलयास निवासी टीकरी एवं मोहम्मद हाकिम पुत्र अयूब निवासी डोडल ( नूंह) ने हाईवे पर भारी वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया और हमला बोल दिया। उनके हाथों में सरिया, डंडे और रस्सियां थी। हमला होते देख ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को भगाया और कर्मचारियों को बैठाकर शाहजहांपुर थाने की तरफ ले गए। जिससे उनकी जान बच गई।

इधर, वाहन चालकों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख मौके से वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मामले मे सात आरोपियों को विभिन्न धाराओं मे गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62