[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों ने किया खिलाड़ियों का सम्मान:जिला एथलीट्स प्रतियोगिता में चिरानी के तीन छात्र-छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीणों ने किया खिलाड़ियों का सम्मान:जिला एथलीट्स प्रतियोगिता में चिरानी के तीन छात्र-छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल

ग्रामीणों ने किया खिलाड़ियों का सम्मान:जिला एथलीट्स प्रतियोगिता में चिरानी के तीन छात्र-छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल

चिरानी : नीमकाथाना में हुई 67वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चिरानी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर सोमवार को ग्रामीणों की ओर से उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ जितेंद्र कुमार सुरोलिया थे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमावत ने की। शारीरिक शिक्षक धर्मवीर ने बताया कि 67वीं एथलेटिक्स 17 वर्षीय छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चिरानी के छात्र देवेंद्र ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्कूल की छात्रा तनु निर्वाण ने त्रिकूद में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल हासिल किया है। 14 वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता में तीन छात्र व दो छात्रों ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी संस्था का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र सिरोलिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, बस उन्हें तरास कर आगे लाने के प्रयास होने चाहिए। इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजय सिंह, धर्मवीर, ओमप्रकाश, सुरेश शास्त्री, संजय, कुलदीप यादव, स्नेह लता, कैलाश सैनी, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, अभय यादव, रेणु और सुमित्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77