[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:सिंघाना में की थी वारदात, बबाई पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:सिंघाना में की थी वारदात, बबाई पुलिस ने पकड़ा

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:सिंघाना में की थी वारदात, बबाई पुलिस ने पकड़ा

बबाई : बबाई पुलिस ने देर रात को चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने सिंघाना में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने सिंघाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रात को पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का वांछित एक अपराधी दलेलपुरा की कंजर बस्ती में आया हुआ है। मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस की टीम ने कंजर बस्ती में दबिश देकर ढाणी मिश्रा वाली तन दलेलपुरा निवासी राजेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र फुलाराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2006 में नीमकाथाना में और वर्ष 2012 में सिंघाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की वारदातें करने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इस बार गांव आते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद सिंघाना थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में बबाई पुलिस ने आरोपी को सिंघाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल अजय भालोठिया शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet