[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया बोले मेरी जीत तय है:मोदी लहर में भी जीत चुका, अब तो TSP की सभी सीटों पर कांग्रेस को जिताऊंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़बांसवाड़ाराजस्थानराज्य

मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया बोले मेरी जीत तय है:मोदी लहर में भी जीत चुका, अब तो TSP की सभी सीटों पर कांग्रेस को जिताऊंगा

मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया बोले मेरी जीत तय है:मोदी लहर में भी जीत चुका, अब तो TSP की सभी सीटों पर कांग्रेस को जिताऊंगा

बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग में कांग्रेस के दिग्गज और सीडब्ल्यूसी मेंबर महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने टिकट मिलने के बाद पहली बार मीडिया से बात कर कांग्रेस की चुनावी रणनीति के साथ प्रत्याशियों के चयन और पार्टी में स्थानीय गुटबाज़ी पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि वो अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) की पूरी 17 सीटें कांग्रेस के खाते में डालेंगे।

सवाल- अब तक पूरे प्रत्याशियों की घोषणा क्यों नहीं हुई

जवाब– कांग्रेस में ही घोषणा नहीं हुई ऐसा नहीं है। भाजपा में भी घोषणा नहीं हुई। रविवार को दिल्ली में मीटिंग है। करीब-करीब सभी टिकट फाइनल हो जाएंगे।

सवाल- घाटोल में हारे हुए प्रत्याशी को मौक़ा दिया तो गढ़ी में कांता पर असमंजस क्यों

जवाब– देखिए असमंजस आपके और मेरे कहने से नहीं होता। टिकट देना आलाकमान के हाथ में है। एक ही तो दिन बचा है फैसला हो जाएगा।

सवाल- मंत्री बामानिया ने कहा मालवीया मेरे बड़े भाई। क्या अब गुटबाज़ी ख़त्म हो गई

जवाब– देखिए कांग्रेस का एक ही गुट है। और कोई गुट नहीं। एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जिले की पांचों सीटें जीतेंगे।

सवाल- इस बार आपका सामना महिला दावेदार से है, क्या आप टक्कर मानते हैं

जवाब– मैं बहुत ईजी गोइंग हूं। मोदीजी की लहर के अंदर भी जीत के आया हूं। मेरी 40 साल की राजनीति है। मैं घिरा हुआ महसूस नहीं करता। बिल्कुल फ्री होकर काम कर रहा हूं। मेरी जीत निश्चित है। जीत पर कोई संशय नहीं है।

सवाल- सीडब्ल्यूसी मेंबर होने के नाते 4 दूसरी सीटों की ज़िम्मेदारी कंधों पर लेते हैं

जवाब– मैं फॉर्म भरने के बाद एक दिन भी अपनी विधानसभा के अंदर नहीं रहूंगा तो भी मेरी जीत पर कोई असर नहीं होगा। मैंने तो तय कर के रखा है कि टीएसपी क्षेत्र की 17 सीटों पर जीत दिलाऊंगा।

सवाल- प्रदेश में ईडी इनकम टैक्स आ चुके हैं

जवाब– केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई का ग़लत उपयोग कर रही है। प्रजातंत्र है प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने दो।

सवाल- भाजपा बांसवाड़ा सीट से धनसिंह रावत को टिकट देती है तो आप कांग्रेस का समर्थन करेंगे या समधी का

जवाब– अरे गजब बात है रिश्तेदारी का क्या लेना-देना। वो अपनी जगह मैं अपनी जगह। उनका विधानसभा अलग मेरा अलग है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet