[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में चार सूने घरों में चोरी:मजदूरी के लिए गए हुए थे बंजारा बस्ती के लोग, कपड़े लेने लौटे तो टूटे मिले ताले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में चार सूने घरों में चोरी:मजदूरी के लिए गए हुए थे बंजारा बस्ती के लोग, कपड़े लेने लौटे तो टूटे मिले ताले

पिलानी में चार सूने घरों में चोरी:मजदूरी के लिए गए हुए थे बंजारा बस्ती के लोग, कपड़े लेने लौटे तो टूटे मिले ताले

पिलानी : पिलानी कस्बे के आशियाना जोहड़ की बंजारा बस्ती में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर नगदी, जेवर, घरेलू समान चोरी कर लिए। बस्ती के लोग कपास के खेतों में मजदूरी करते हैं और इन दिनों मामराज का बास गांव के खेतों में मजदूरी के लिए गए हुए थे। पीछे से चोरों ने बस्ती के बंद पड़े घरों पर हाथ साफ कर दिया।

बंजारा बस्ती के भागीरथ बंजारा ने बताया कि बस्ती के अधिकतर परिवार कपास तोड़ने मामराज का बास गए हुए थे और काफी दिनों से मामराज का बास में ही मजदूरी करने के लिए ठहरे हुए थे। मजदूरी के पैसे जब मिलते हैं, तब घर आकर रख जाते हैं और वापस मजदूरी के लिए पहुंच जाते हैं। आज जब सर्दी के कुछ कपड़े लेने घर आए तो घरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।

4 घरों से में चोरी, नगदी जेवर ले गए चोर

चोरों ने बंजारा बस्ती के 4 घरों को निशाना बनाया और मंगल बंजारा के घर से 1 किलो चांदी, 25 हजार नगदी, कान के सोने के टॉप्स, होम थियेटर ले गए। भागीरथ बंजारा के घर से 36 हजार की नगदी, 1.5 तोला सोना, जिसमें गलसरी, टॉप्स, नथ, चांदी के बाजुबंद, अंगूठी ले गए। हनुमान बंजारा के घर से 20 हजार की नगदी, 1 सोने का गले में पहनने का फूल, कंगन और 500 ग्राम चांदी ले गए। अर्जुन बंजारा के घर से 15 हजार की नगदी, सोने की कंठी, सोने की नथ, 500 ग्राम चांदी के मुठिया चोरी कर ले गए।

बंजारा बस्ती के जिन घरों में चोरी हुई है, उन्होंने पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी है। सीआई नारायण सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम गई है। जांच की जा रही है, जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet