[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM अशोक गहलोत ने दी 2 गारंटी:प्रियंका बोलीं- केंद्र सरकार ने 16 हजार करोड़ के प्लेन खरीदे, किसान-कर्मचारी के लिए पैसा नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CM अशोक गहलोत ने दी 2 गारंटी:प्रियंका बोलीं- केंद्र सरकार ने 16 हजार करोड़ के प्लेन खरीदे, किसान-कर्मचारी के लिए पैसा नहीं

CM अशोक गहलोत ने दी 2 गारंटी:प्रियंका बोलीं- केंद्र सरकार ने 16 हजार करोड़ के प्लेन खरीदे, किसान-कर्मचारी के लिए पैसा नहीं

अरड़ावता : झुंझुनूं के अरड़ावता गांव में बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के समर्थन में चुनावी जनसभा की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा- मैं आपका वोट मांगने नहीं, आपकी जागरूकता मांगने आई हूं। नेता के पास विजन होना चाहिए। जनता नेता से उम्मीद करती है।

इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने अरड़ावता से प्रदेश के लिए दो गारंटी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो प्रदेश के एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मिलेगा, साथ ही दो या तीन किस्तों में जन आधार की महिला मुखियाओं को 10 हजार रुपए सरकार देगी।

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा- केंद्र सरकार ने सब कुछ अपने उद्योगपति मित्रों को दे दिया। किसानों के लिए काला कानून लाए, उसे वापस लिया, लेकिन तब लिया जब चुनाव आए। किसान सर्दी में धरने पर बैठे रहे, तब बात नहीं की।

झुंझुनूं में जनसभा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
झुंझुनूं में जनसभा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

उन्होंने कहा- जो धर्म की राजनीति चलाते हैं, उनकी जवाबदेही खत्म हो गई है। वे समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं है, धर्म-जाति का नाम लो और वोट बटोर लो। इस सिलसिले को हटाना होगा। देवनारायण मंदिर का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा- पीएम ने मंदिर में 21 रुपए का लिफाफा डाला। ऐसी ही इनकी योजनाएं हैं। मैं तो समझ गई हूं कि मोदी का लिफाफा खाली है। इनके वादे-घोषणाएं खोखली हैं।

प्रियंका ने कांग्रेस की महिला आरक्षण, इंदिरा रसोई, गैस सिलेंडर योजना, ओपीएस, फ्री बिजली, पेंशन जैसी योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 16 हजार करोड़ के दो प्लेन खरीदे, 20 हजार करोड़ रुपए की संसद की नई इमारत बनाई लेकिन किसान के लिए पैसा नहीं है, ओपीएस के लिए पैसा नहीं है।

गृह लक्ष्मी गारंटी योजना और 500 रुपए में सिलेंडर योजना का पोस्टर लॉन्च करते कांग्रेस नेता।
गृह लक्ष्मी गारंटी योजना और 500 रुपए में सिलेंडर योजना का पोस्टर लॉन्च करते कांग्रेस नेता।

राजस्थान में नहीं चलेगा हिंदुत्व का मुद्दा- सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- राजस्थान में हिंदुत्व का मुद्दा चलने वाला नहीं है। लंपी में गायें मरीं, हमने इलाज कराया, गाय-भैंसों के लिए बीमा कराया, जो कुछ किया वह आपके सामने है, 500 रुपए में सिलेंडर दिया, हमारे फैसले पानी, बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य, सड़कों से जुड़े रहे। सोशल सिक्योरिटी के क्षेत्र में राजस्थान सरकार की पहचान बनी। महिलाओं को कांग्रेस ने मजबूत किया। हम विपक्ष की भी इज्जत करते हैं क्योंकि लोकतंत्र है। ये विपक्ष से नफरत करते हैं, ये सत्ता में बैठने के लायक लोग नहीं हैं।

इस मौके पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- झुंझुनूं को स्व. शीशराम ओला ने देने में कसर नहीं छोड़ी, मंत्री बृजेंद्र ओला ने काम करने में कसर नहीं छोड़ी। सरकार ने भी खूब काम किए, ऐसे काम किए कि मोदी की नाक में नकेल डालने का काम किया। राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी तो दिल्ली में मोदी सरकार का तख्ता पलट होगा। कांग्रेस है तो किसान हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट डोटासरा और अन्य पदाधिकारी मंच स्थल की ओर जाते हुए।
मुख्यमंत्री गहलोत, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट डोटासरा और अन्य पदाधिकारी मंच स्थल की ओर जाते हुए।

कांग्रेस ने आज झुंझुनूं के अरड़ावता गांव में चुनावी रैली की। सभा के जरिए कांग्रेस का शेखावाटी की 21 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास दिखा। इस दौरान कांग्रेस का दामन छोड़ने वाली ममता शर्मा ने दोबारा पार्टी में एंट्री की, ममता शर्मा के बेटे समर्थ शर्मा ने भी कांग्रेस का दामन थामा। ममता शर्मा महिला आयोग की अध्यक्ष और बूंदी से विधायक रही हैं। उनके बेटे समर्थ पीसीसी सचिव रह चुके हैं। वहीं किशनगढ़ से भाजपा नेता विकास चौधरी ने भी कांग्रेस का दामन थामा। टिकट कटने से वे भाजपा से नाराज थे। धौलपुर से भाजपा विधायक शोभा रानी कुशवाह भी कांग्रेस में शामिल हो गईं। इससे पहले दोपहर 2 बजे प्रियंका गांधी, सीएम गहलोत, प्रभारी रंधावा मंच पर पहुंचे। प्रियंका का लाल चुनरी ओढाकर स्वागत किया गया।

शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण

सभा से पहले दोपहर 1.45 बजे प्रियंका गांधी ने अरड़ावता में इंदिरा गांधी बालिका निकेतन पहुंचकर केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद प्रियंका अपने पिता राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद प्रियंका गांधी अरडावता में सभा स्थल पहुंचीं।

अरड़ावता में स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रियंका गांधी ने नमन किया।
अरड़ावता में स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रियंका गांधी ने नमन किया।

प्रियंका गांधी सवाई माधोपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना हुईं और दोपहर 1.45 बजे अरड़ावता (झुंझुनूं) पहुंचीं। हेलिपैड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्री और शीशराम ओला के पुत्र मंत्री बृजेंद्र ओला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनका स्वागत किया।

अरड़ावता गांव में निकेतन स्टेडियम में कांग्रेस की सभा।
अरड़ावता गांव में निकेतन स्टेडियम में कांग्रेस की सभा।

गिडानिया रोड पर रही पार्किंग

कांग्रेस की सभा के लिए अरड़ावता गांव में विशाल पंडाल लगाया गया। सभा स्थल में प्रवेश के लिए चार अस्थायी द्वार बनाए गए। मुख्य दरवाजे से वीआईपी गेस्ट की एंट्री रही। वाहनों की पार्किंग के लिए गिडानिया रोड की तरफ व्यवस्था की गई।

अरड़ावता गांव में निकेतन स्टेडियम में कांग्रेस की सभा में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज की छात्राएं नजर आईं।
अरड़ावता गांव में निकेतन स्टेडियम में कांग्रेस की सभा में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज की छात्राएं नजर आईं।

कांग्रेस झुंझुनूं, मंडावा व नवलगढ़ में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी। चर्चा है कि कांग्रेस की तीसरी सूची प्रियंका गांधी के दौरे के बाद आएगी। कांग्रेस को खेतड़ी, पिलानी, सूरजगढ़ व उदयपुरवाटी में प्रत्याशी की घोषणा करनी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet