[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रियंका गांधी 25 को आएगी अरड़ावता:पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगीं, धौलपुर का कार्यक्रम स्थगित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रियंका गांधी 25 को आएगी अरड़ावता:पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगीं, धौलपुर का कार्यक्रम स्थगित

प्रियंका गांधी 25 को आएगी अरड़ावता:पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगीं, धौलपुर का कार्यक्रम स्थगित

झुंझुनूं : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 25 अक्टूबर चिड़ावा क्षेत्र के अरड़ावता गांव आएंगी। यहां इंदिरा गांधी बालिका निकेतन में स्थापित पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर अरड़ावता में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस नेता सरजीत ओला की देखरेख में कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई। ओला ने बताया कि प्रतिमा अनावरण के बाद प्रियंका गांधी जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

रणथंभौर से आएंगी प्रियंका

शीशराम ओला के पुत्र सरजीत ओला ने बताया कि प्रियंका गांधी 24 अक्तूबर को रणथंभौर आ जाएगी वे वहां एक दिन रुकने के बाद अगले दिन 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे रवाना होकर अरडावता पहुंचेगी। पहले प्रियंका का 25 को धौलपुर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन प्रियंका ने ओला परिवार के निवेदन को स्वीकार कर धौलपुर का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर ओला परिवार के कार्यक्रम को तरजीह दी है। राजनैतिक हलके में इसकी जबरदस्त चर्चा है।

ये रहेगा कार्यक्रम

प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे अरडावता की इंदिरा गांधी बालिका निकेतन में बने हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से आएगी। यहां से वे सीधे शीशराम ओला के प्रतिमा स्थल पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण करेगी। जिसके बाद वे अपने पिता राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। उसके बाद वे अपने नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर नेहरू को श्रद्धांजलि देंगी। वहां से वे सीधे सभा स्थल पहुंचेगी और सभा को संबोधित करेगी। प्रियंका का यहां से दो बजे वापसी का कार्यक्रम है।

गहलोत, पायलट, डोटासरा और रंधावा भी आएंगे

परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के पुत्र अमित ओला ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांगड़ी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी आएंगे।

सभा स्थल पर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

अरड़ावता में प्रियंका की सभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इंदिरा गांधी बालिका निकेतन में खेल स्टेडियम में मंच निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जेसीबी और ट्रेक्टर ट्रॉलियां लगाकर ग्राउंड की सफाई की जा रही है और मिट्टी संतुलित की जा रही है। ग्राउंड में प्रवेश के लिए चार अस्थायी द्वार बनाए जाएंगे। मुख्य दरवाजे से केवल वीआईपी लोगों और वाहनों की एंट्री होगी। सभा स्थल पर करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सरजीत ओला, अमित ओला, मोहर सिंह सोलाना सहित कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

नेहरू, राजीव, सोनिया भी आ चुके यहां

गांधी परिवार के सदस्य पहले भी अरड़ावता आते रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरजीत ओला ने बताया कि गांधी परिवार का ओला परिवार से वर्षों से जुड़ाव रहा है। 1965 में तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री इंदिरा गांधी पहली बार अरड़ावता आई थी। उन्होंने अरड़ावता के बालिका निकेतन में जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण किया था। जिसके बाद 1988-89 में राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी अरड़ावता आए। उस समय शीशराम ओला प्रदेश में कैबिनेट मंत्री थे। मार्च 2003 में सोनिया गांधी दूसरी बार अरड़ावता पहुंची। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62