[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूसरी लिस्ट में भी नहीं आया महेश जोशी का नाम:बोले- कांग्रेस की सोच है कि पिछली बातें भूलकर आगे बढ़ो, जीतने वाले को ​ही टिकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूसरी लिस्ट में भी नहीं आया महेश जोशी का नाम:बोले- कांग्रेस की सोच है कि पिछली बातें भूलकर आगे बढ़ो, जीतने वाले को ​ही टिकट

दूसरी लिस्ट में भी नहीं आया महेश जोशी का नाम:बोले- कांग्रेस की सोच है कि पिछली बातें भूलकर आगे बढ़ो, जीतने वाले को ​ही टिकट

जयपुर : कांग्रेस ने रविवार रात को अपनी दूसरी लिस्ट बिना किसी ट्विस्ट के जारी कर दी। जयपुर शहर में सिविल लाइंस से मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आदर्श नगर से रफीक खान और किशनपोल से अमीन कागजी पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस ने दोबारा मैदान में उतारा है।

पहली लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट में भी हवामहल विधानसभा सीट से मंत्री महेश जोशी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। वजह यह है कि महेश जोशी का टिकट केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रोका गया है। अभी तक टिकट नहीं मिलने पर मीडिया रिपोर्टर ने महेश जोशी से बात की। आप भी पढ़िए पूरी बातचीत…

सवाल-: क्या आपने टिकट से पहले हाईकमान से माफी मांगी है?
जवाब-: माफी मुख्यमंत्री पहले ही मांग चुके, हमारा स्पष्टीकरण ही हमारा माफीनामा।

सवाल-: दो लिस्ट जारी हो चुकी, क्या हाईकमान की नाराजगी के चलते आपको, धारीवाल और राठौड़ के नाम इनमें नहीं आए?
जवाब-: हाईकमान और कांग्रेस पार्टी की सोच है, जो पिछली बातें हो गईं, उनको भूलकर आगे बढ़ा जाए। राजस्थान में चुनाव जीतने की बात है। जो चुनाव जीत सकते हैं, उन्हें टिकट देने की बात है। विनिबिलिटी ही सबसे बड़ा क्राइटेरिया है।

सवाल-: क्या इतने दिनों में आपने माफी ही नहीं मांगी?
जवाब-: माफी वाला माहौल नहीं था। आलाकमान से सीएम पहले ही माफी तो मांग चुके। हमने जो स्पष्टीकरण दिया, उसमें माफीनामा भी था। फिर से माफी की कोई बात नहीं।

सवाल-: आपका टिकट पक्का हो रहा है या कुछ अड़चन है?
जवाब-: मुझे तो किसी ने कोई परेशानी नहीं बताई। कभी कोई टिकट पहले हो जाता है, कभी बाद में। यह रणनीति है।

सवाल-: आपके पास कोई कॉल आया कि टिकट पक्का हो गया?
जवाब-: मेरे पास तो ऐसा कोई कॉल आया नहीं। किसी और के पास आया हो तो जानकारी में नहीं है।

सवाल-: नोटिस के जवाब पर कोई कार्रवाई या क्लीन चिट दी?
जवाब-: नोटिस पर हमने जवाब दिया। उसके बाद न हमें बुलाया गया, न कोई सूचना दी गई कि क्या फैसला हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62