[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में वन विभाग की कार्रवाई:लकड़ियों से भरी दो पिकअप जब्त, दो लोगों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में वन विभाग की कार्रवाई:लकड़ियों से भरी दो पिकअप जब्त, दो लोगों को किया गिरफ्तार

खेतड़ी में वन विभाग की कार्रवाई:लकड़ियों से भरी दो पिकअप जब्त, दो लोगों को किया गिरफ्तार

खेतडी : खेतडी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम को लोयल चनाना रोड पर विशेष नाकाबंदी कर हरि लकड़ियों से भरी दो पिकअप को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

रेंजर विजय कुमार फगेडिया ने बताया कि टीम को मुखबीर जरीए सूचना मिली की लोयल चनाना रोड पर अवैध रूप से हरि लकड़ियों की कटाई कर लें जाने का धंधा किया जा रहा है, जिसको लेकर विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान हरि लकड़ियों से भरी दो पिकअप गाड़ी को रूकवाने का प्रयास किया तो टीम को देख दोनों पिकअप चालकों ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की सघन नाकाबंदी के चलते वह भागने में कामयाब नहीं हो पाए।

वन विभाग ने पंचमेल की हरी लकड़ियों से भरी दोनों पिकअप गाड़ियों के चालकों से गाड़ी में भरी लकड़ियों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लकड़ियों के परिवहन करने के मामले में गाड़ी ड्राइवर सत्यवर्त व राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अवैध रूप से भरी दोनों पिकअप को जब्त कर खेतड़ी के रेंज कार्यालय में लाया गया।

इससे पूर्व वन विभाग की टीम ने गुड़ा पौंख की पहाड़ियों में दबिश देकर अवैध रूप से खनन करने के मामले में दो डंपरों को जब्त कर खनन करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन जेसीबी ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। रेंजर ने बताया कि विभाग की टीम की ओर से गिरफ्तार किए गए दोनों गाड़ी चालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में रेंजर विजय कुमार फगेड़िया, वनपाल शाहरुख खान, सहायक वनपाल सत्यवान पूनिया, राजेश कुमार, वनरक्षक अरुण सैनी, सुमेर सिंह, जितेंद्र, महिपाल सिंह रिणवा आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet