[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचएसवीपी अधिकारियों के विरुद्ध किया रोष प्रदर्शन। कल 17 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का घेराव।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

एचएसवीपी अधिकारियों के विरुद्ध किया रोष प्रदर्शन। कल 17 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का घेराव।

एचएसवीपी अधिकारियों के विरुद्ध किया रोष प्रदर्शन। कल 17 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का घेराव।

पंचकूला : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मानसिक से संबंधित-हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 सर्कल कमेटी पंचकूला ने तथा हुडा सफाई कर्मचारी यूनियन नंबर 991 पंचकूला तथा एच के आर.एन कर्मचारी मंच के नेताओं और कर्मचारियों ने आज एचएसबीपी मुख्यालय गेट सेक्टर 6 पंचकूला पर दोपहर लंच समय में अधिकारियों के विरुद्ध जोरदार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोषप्रदर्शन किया। इसके बाद एक सभा का आयोजन भी मुख्यालय गेट पर किया गया।

जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर के नागर ने की, और सभा संचालन यूनियन के प्रदेश महासचिव जैकब मशीह ने किया। दोनों नेताओं ने बताया कि, एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक हमारी यूनियन को बार-बार समय देकर सथगित कर रहे हैं। मांगों को मानना और लागू करना नहीं चाहते। कल 17 अक्टूबर की वार्ता डेट दी हुई थी परंतु तीसरी बार यह भी स्थगित कर दी है। इसके विरोध स्वरूप आज हुडायूनियन पंचकूला व सर्कल कमेटी और ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंचकूला में एचएसवीपी के भ्रष्ट और तानाशाह अधिकारियों के विरुद्ध जोरदार मुर्दाबाद के नारे लगाकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया है।

सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि, कल 17 अक्टूबर को एचएसवीपी के भ्रष्ट अधिकारियों का लंच समय में घेराव किया जाएगा और जोरदार रोष प्रदर्शन किया जाएगा। दोनों नेताओं ने बताया कि, हमारी मुख्य मांगे इस प्रकार है

  • रेगुलर सफाई कर्मचारियों के सेवा नियम तुरंत बनाकर लागू किए जाएं। कच्चे सफाई कर्मचारी को सरकारी पूरा वेतन दिया जाए अर्थात समान काम समान वेतन दिया जाए।
  • जो कर्मचारी अब तक कौशल रोजगार निगम में नहीं भेजे गए उन सबको कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए।
  • पानीपत संपदा कार्यालय से हटाए गए कच्चे सफाई कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से वापस ड्यूटी पर लिया जाए।
  • सोनीपत एजेंसी वर्कों का वर्ष 2010 से 2013 का ईपीएफ और ई.एस.आई. का भुगतान किया जाए।
  • खाली पदों पर वरिष्ठ कर्मचारियों की प्रमोशन की जाएं और गलत प्रमोशन की जांच कराई जाए।
  • कृष्ण लाल सैनी वगैरा सीनियर कर्मचारियों को पक्षपात के तहत प्रमोशन से रोका गया है । उनकी तुरंत प्रभाव से J.E, की प्रमोशन की जाए।
  • जाति सुचक गालियां देने वाले व जान से मारने की धमकी देने वालों की F.I.R. करवाई जाए. राज्य भर में खराब हालत हुडा के स्टाफ क्वार्टरो की स्पेशल रिपेयर शिखर करवाई जाए।
  • दिवाली से पहले सभी कच्चे पक्के कर्मचारियों को परफॉर्मेंस अवार्ड दिया जाए।
  • कर्मचारी की रिटायरमेंट से 6 महीने पहले उसका कैस तैयार करके रिटायरमेंट पर सारा पैसा भुगतान किया जाए।

आज की सभा और रोज प्रदर्शन में सर्व हरकसिह, परशुराम, तरसेम लाल सैनी, सुभाष चंद्र, सरदार बलदेव सिंह, वीरभान, बाला देवीलाल, मनजीत कौर, आरती देवी, कुसुम देवी ललिता देवी प्रियंका देवी गीता देवी जस्टिन कुमार, गोविंदा, सत्येंद्र, मुकेश, सतवीर सिंह, मोनू, विकास, सुरेश कुमार रोहिल्ला, विजेंद्र कुमार रेवाल, महावीर सिंह नागर, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा, सुमेश कुमार, कृष्ण कुमार, जगबीर सिंह सहित कई यूनियन के कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet