[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप के आरोपी पिता को आजीवन कारावास:बेटी से एक साल में किया अनगिनत बार रेप, पीड़िता ने वीडियो बनाकर बहन को भेजा तो हुआ खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

रेप के आरोपी पिता को आजीवन कारावास:बेटी से एक साल में किया अनगिनत बार रेप, पीड़िता ने वीडियो बनाकर बहन को भेजा तो हुआ खुलासा

रेप के आरोपी पिता को आजीवन कारावास:बेटी से एक साल में किया अनगिनत बार रेप, पीड़िता ने वीडियो बनाकर बहन को भेजा तो हुआ खुलासा

पाली : पाली में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग से एक साल में अनगिनत बार रेप करने वाले हैवान पिता को कोर्ट ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा और जुर्माने से दंडित किया। मामले में पाली के पोक्सो कोर्ट संख्या 3 के जिला न्यायाधीश अनवर अहमद चौहान ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि आरोपी ने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मशार करने का काम किया है। उस पर बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी और उसी ने बेटी के साथ हैवानियत की।

पोक्सो कोर्ट संख्या 3 के लोक अभियोजक ​​​​​खीमाराम पटेल ने बताया कि मामला पाली जिले के देसूरी थाना क्षेत्र का है। 27 मार्च 2023 को देसूरी थाने में एक युवक ने अपने चाचा की लड़की के बिना बताए घर से निकलने की रिपोर्ट दी थी। जिस पर पुलिस ने गुजरात बॉर्डर से बस में सवार नाबालिग ओर उसे भगाकर ले जाने वाले 20 साल के मिथून खान पुत्र मेहबूब खान निवासी कोटड़ी (देसूरी) को पकड़ा था। पुलिस ने जब नाबालिग से घर से भागने के बारे में पूछताछ की तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां 10-12 साल पहले उन्हें छोड़कर भाग गई। वह अपने पिता के साथ गांव में रहती थी। पिता किराणे की शॉप चलाते है। वर्ष 2022 उसके लिए मुशिबतों का पहाड़ लेकर आया। पीड़िता ने बताया कि 52 साल के पिता ने पिछले करीब एक साथ में उससे कई बार जबरदस्ती रेप किया। वह चिल्लाती रही लेकिन पिता उसके साथ हैवानियत करने से बाज नहीं आए। रिपोर्ट में बताया कि एक-दो बार नहीं उसके पिता ने पिछले एक साल में उसके साथ अनगिनत बार रेप किया। रोज-रोज के इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए वह मिथून के साथ भाग गई थी।

मामले में पाली के पोक्सो कोर्ट संख्या 3 के जिला न्यायाधीश अनवर अहमद चौहान ने मामले को गंभीर प्रवृत्ति का मानते हुए शुक्रवार को फैसला सुनाया। जिसमें नाबालिग के पिता को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। साथ टिप्प्णी लिखी कि आरोपी ने पिता-पुत्री के रिश्तें को शर्मशार करने का काम किया है। एक पिता पर बेटी के संरक्षण की जिम्मेदारी होती है लेकिन उन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है।

बहन को भेजा था वीडियो बनाकर
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पिता द्वारा उसके साथ किए जा रहे घिनौने काम के बारे में जब उसने अपनी रिश्ते की बहन को बताया कि उसे भी विश्वास नहीं हुआ। उसने चोरी-छीपे इसका वीडियो बनाने का बोला। इस पर उसने चोरी से पिता द्वारा उसके साथ की जाने वाली गंदी हरकत का वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा। उसने यह वीडियो अपने भाई को दिया तो उसके होश उड़ गए और नाबालिग को लेकर वे देसूरी आ गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22