[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार:चार महीने से थी पुलिस को तलाश, 18 जूनल को दिया था वारदात को अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार:चार महीने से थी पुलिस को तलाश, 18 जूनल को दिया था वारदात को अंजाम

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार:चार महीने से थी पुलिस को तलाश, 18 जूनल को दिया था वारदात को अंजाम

मेहाड़ा : खेतड़ी के पास मेहाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले चार माह से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने क्षेत्र में आते ही पकड़ लिया। थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने बताया कि 18 जून को डाडा फतेहपुरा निवासी सुमित ने रिपोर्ट दी कि वह अपने प्लाट में काम कर रहा था।

इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने आकर बताया कि गांव के शिव मंदिर के पास उसके माता-पिता के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जब वह मौके पर पंहुचा तो रणजीत, रविंद्र पुत्र सरजीत, मीना पत्नी रणजीत, मुन्नी पत्नी सरजीत, नरेंद्र, अंकित उसके पिता के साथ सरिए और कुल्हाड़ी से मारपीट कर रहे थे। जब वह बीच बचाने करने आया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट में परिवादी का पिता बजरंग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिनको उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद एसपी अनिल बेनीवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस ने वारदात में शामिल दो जनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वारदात में शामिल आरोपी रविंद्र पुत्र सरजीत सिंह फरार चल रहा था।

आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम में लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जानलेवा हमले में शामिल आरोपी रविंद्र मेंहाडा क्षेत्र में आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम ने मेहाड़ा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी किरण सिंह ने बताया कि उक्त लोगों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिनको पूर्व में भी कई बार समझाइए की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77