[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सदर पुलिस की कार्रवाई:माइंस ठेकेदार से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपए की मांगी फिरौती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सदर पुलिस की कार्रवाई:माइंस ठेकेदार से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपए की मांगी फिरौती

सदर पुलिस की कार्रवाई:माइंस ठेकेदार से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपए की मांगी फिरौती

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर पुलिस ने कार्रवाई करते माइंस ठेकेदार से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी के मामले में गोविन्दाला तन रायपुर निवासी इंद्राज गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि ठेकेदार अशोक सैनी ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया की जीर की चौकी में स्थित आफिस में काम कर रहा था तभी पास किसी इन्द्राज गुर्जर और प्रकाश गुर्जर उर्फ (प्रका) व तीसरा लड़का रवि सैनी का कॉल आया। उन्होंने कहा कि अगर नानगवास मे माइन्स चलानी है तो 20 लाख रुपए साल के देने होंगे।

बदमाशों ने कहा कि अगर पैसे नही दिए तो ठेकेदार और माइंस पार्टनर सीताराम यादव को जान से मार देंगे। पीड़ित ठेकेदार अशोक कुमार सैनी ने बताया कि बार-बार अलग-अलग नंबरों से बदमाशों के कॉल आये थे। वहीं पार्टनर सीताराम यादव को भी बदमाश अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकियां दी थी और गाली-गलौज की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी इंद्राज गुर्जर गोविन्दाला तन रायपुर को नीमकाथाना सब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार लिया और न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसे जेल भेजा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22