[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री का सीकर दौरा : मुख्यमंत्री ने किए सांगलिया धूणी के दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री का सीकर दौरा : मुख्यमंत्री ने किए सांगलिया धूणी के दर्शन

गहलोत ने कहा कि सांगलिया धूणी धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और अटूट विश्वास का प्रतीक है। आज भी लाखों लोग प्रसिद्ध संत खींवादास जी महाराज के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।

सीकर :  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सीकर के धोद में सांगलिया धूणी के दर्शन किए। उन्होंने धूणी स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।

गहलोत ने कहा कि सांगलिया धूणी धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और अटूट विश्वास का प्रतीक है। आज भी लाखों लोग प्रसिद्ध संत खींवादास जी महाराज के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।

इस दौरान गहलोत ने खींवादासजी महाराज की समाधि के दर्शन कर सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास जी महाराज तथा पीठ के प्रबंधकों से मुलाकात कर समाधि के इतिहास के बारे में जानकारी ली। प्रबंधकों ने राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, धोद विधायक परसराम मोरदिया, खंडेला विधायक महादेव सिंह, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, बिसूका जिला उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य शिवभगवान नागा, संभागीय आयुक्त सीकर डॉ. मोहन लाल यादव, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77