[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

25 हजार का इनामी बदमाश भागा तो पैर टूटा:पुलिस ने कुख्यात बदमाश राजू और उसके दो साथियों को पकड़ा, हथियार बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

25 हजार का इनामी बदमाश भागा तो पैर टूटा:पुलिस ने कुख्यात बदमाश राजू और उसके दो साथियों को पकड़ा, हथियार बरामद

25 हजार का इनामी बदमाश भागा तो पैर टूटा:पुलिस ने कुख्यात बदमाश राजू और उसके दो साथियों को पकड़ा, हथियार बरामद

सीकर : सीकर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 9 जुलाई को सीकर के सेवद बड़ी टोल प्लाजा पर लूट और तोड़फोड़ करने के मामले में जिले के 25 हजार के इनामी बदमाश राजू गणेशपुरा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 जिंदा कारतूस और 1 पिस्टल भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। आज सीकर एसपी परिस देशमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

सीकर पुलिस के मुताबिक टोल प्लाजा के मैनेजर सुरेंद्र ने मामला दर्ज करवाया कि 9 जुलाई की रात टोल प्लाजा पर करीब 25 से 30 बदमाश आधा दर्जन बिना नंबरी गाड़ियों में सवार होकर आए। जिन्होंने पहले तो टोल प्लाजा चलाने के लिए रंगदारी मांगी। और इसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर टोल में करीब 15 से 20 लाख का समान तोड़ दिया। साथ ही 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि घटना में शामिल राजू और उसके 2 साथी प्रमोद और दुर्गाराम भीनमाल में रॉयल्टी ठेके पर काम कर रहे हैं।

सूचना के बाद 23 सितंबर को आरोपियों की तलाश में टीम भीनमाल के लिए रवाना हुई लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने के पहले ही आरोपी बिना नंबरी कैंपर गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। ऐसे में भीनमाल की तरफ से सदर थाना पुलिस ने और सीकर से DST टीम ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों को हर्ष पहाड़ियों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। भागने के दौरान आरोपी राजू गणेशपुरा पत्थरों में गिर गया। जिससे उसका एक पैर टूट गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम के साथ सीकर एसपी परिस देशमुख।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम के साथ सीकर एसपी परिस देशमुख।

सीकर पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में भीनमाल से सीकर तक करीब 500 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया गया। इससे पहले भी आरोपियों की तलाश में टीम 10 दिन तक महाराष्ट्र में रहकर आई लेकिन वहां से पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। आरोपियों ने मुंबई, जालौर सहित अन्य कई इलाकों में फरारी काटी। आरोपी राजू पकड़े जाने के डर से अपने मोबाइल में सिम कार्ड नहीं डालता बल्कि लोगों के मोबाइल से हॉटस्पॉट से नेट ऑन कर व्हाट्सएप कॉलिंग करता था। आरोपी राजू गणेशपुरा सुपारी लेकर नेतड़वास के पूर्व सरपंच पर भी जानलेवा हमला कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी राजू गणेशपुरा (22), परमेश्वर फगेड़िया (21) और दुर्गाराम (22) से पूछताछ में जुटी है। आरोपी राजू पर पूर्व में राजस्थान के अलग-अलग जिलों में 16, परमेश्वर पर दो और दुर्गाराम पर दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू सीकर में अपना नाम कायम करने के लिए लागातार सक्रिय था। आरोपियों की गिरफ्तारी में सदर थाना पुलिस, डीएसटी टीम और साइबर टीम का योगदान रहा। मामले के खुलासे में साइबर सेल के कांस्टेबल राकेश, अंकुश और डीएसटी टीम के हरीश की अहम भूमिका रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान साइबर सेल के अंकुश भी चोटिल हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22