[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणपति को चढ़ाया छप्पन भोग:भजन संध्या में गायक मिश्रा ने बिखेरा जलवा, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गणपति को चढ़ाया छप्पन भोग:भजन संध्या में गायक मिश्रा ने बिखेरा जलवा, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

गणपति को चढ़ाया छप्पन भोग:भजन संध्या में गायक मिश्रा ने बिखेरा जलवा, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

चिड़ावा शहर की हृदयस्थली विवेकानन्द चौक में चल रहे गणेश महोत्सव में विवेकानन्द चौक के राजा गणपति की रात्रि में भव्य महाआरती हुई। जिसमें श्रद्धालु उमड़ पड़े। महाआरती से पूर्व मुख्य अतिथि सीआई विनोद सामरिया और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने पूजन किया। जिसके बाद महाआरती हुई। जिसमें शामिल बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर से लाए दियों को प्रज्वलित कर गणेश जी की आरती में हिस्सा लिया।

इस दौरान भगवान को मुन्ना डालमिया परिवार की ओर से छप्पन भोग का प्रसाद समर्पित किया गया। इस दौरान गणपति के दरबार की नयनाभिराम सजावट की गई। जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं महा आरती के बाद अभिषेक मिश्रा और उनके साथियों ने शिव तांडव, बावलिया बाबा, गणेश जी, दुर्गा जी आदि के भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं देशभक्ति और भगवा से जुड़े गीतों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। देर रात तक चली भजन संध्या में अन्य गायकों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति से समां बांधा।

इस दौरान महेश शर्मा धन्ना, रोहिताश्व महला, संदीप फतेहपुरिया, रमेश मराठा, राजू मराठा, सोनू मराठा, जयराम स्वामी, रमेश स्वामी, दिनेश मराठा, पवन, मकरंद, सागर, सुभाष पंवार, सुभाष धाबाई, रवि भारतीय, अरुण भीमराजका, पिंचू केडिया, कुलदीप भगेरिया, बबलू शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet