[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीयावाली ढाणी से लेकर कर कॉपर तक 1 करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली रोड़ का हुआ शुभारंभ।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

जीयावाली ढाणी से लेकर कर कॉपर तक 1 करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली रोड़ का हुआ शुभारंभ।

जीयावाली ढाणी से लेकर कर कॉपर तक 1 करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली रोड़ का हुआ शुभारंभ।

सिंघाना :खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढाणा में रविवार को कॉपर तक बनने वाली सड़क का शुभारंभ किया गया। सड़क बनने से पांच गांवों के लोगों को फायदा मिल पाएगा। सड़क उद्वघाटन समारोह के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ पूर्व विधायक श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रधान हरिकृष्ण यादव, सिंघाना पालिका चैयरमैन विजय पाण्डे, मानसिंह सहारण थे। जबकि अध्यक्षता ढाणा सरपंच विकास सैनी ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक गांव और ढाणी को आपस में सड़कों से जोड़ा जा रहा है। सड़कों का निर्माण कार्य होने से आमजन को आवागमन में काफी सुविधा मिलती है। यहां पिछले काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसको लेकर सड़क के निर्माण कार्य का प्रस्ताव भिजवाया गया, तो सरकार की ओर से सड़क के निर्माण कार्य को लेकर 1.41 करोड़ रुपए की मंजूरी देकर आमजन को बेहतर सुविधा प्रदान की है।

सड़क का निर्माण कार्य तय मापदंड के अनुसार करवाया जाएगा। ताकि आमजन को बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र व प्रदेश में बेहतर विकास कार्य करवाए गए हैं और इन्हीं विकास कार्यों के दम पर प्रदेश में दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि सुरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की कमी के चलते आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि सरकार की ओर से कुंभाराम नहर का पानी क्षेत्र में पहुंचाया जाए, तो आमजन को राहत मिल सकती है। इसके अलावा पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने सागा गांव में 1.37 करोड़ रुपए की लागत से आमजन के लिए डाली गई पेयजल आपूर्ति लाईन का उद्वघाटन किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक श्रवण कुमार का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर सुरेश ठेकेदार, महावीर सैनी, जितेन्द्र सैनी, किशोरी लाल, मोहन लाल, रामदयाल, रविन्द्र रोकी, डीपी सैनी, भूपेन्द्र गुर्जर, मुकेश, पवन अग्रवाल , यादराम टेलर, राधेश्याम, मोहनलाल, मिनी सैनी, राजेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet