[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में कल मोदी की सभा, सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेंगी:परिवर्तन संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली भी जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में कल मोदी की सभा, सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेंगी:परिवर्तन संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली भी जाएंगे

जयपुर में कल मोदी की सभा, सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेंगी:परिवर्तन संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली भी जाएंगे

जयपुर : करीब साढ़े चार साल बाद PM नरेंद्र मोदी की सभा जयपुर में होने जा रही है। इसे खास बनाने के लिए BJP कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मोदी के स्वागत से लेकर विदाई तक हर मौके को खास बनाया जा रहा है। मोदी इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या (जयपुर के कालवाड़ के नजदीक) भी जाएंगे। इससे पहले पिछले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी की जयपुर में 1 मई 2019 को सभा हुई थी। सोमवार को जयपुर की दादिया पंचायत (सांगानेर) में मोदी की यह सभा होगी।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी सभा स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी सभा स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पीएम मोदी हेलीपैड से सभा स्थल तक ओपन कार से आएंगे। यह दूरी करीब 700 मीटर की होगी। बताया यह भी जा रहा है कि मोदी की कार को मंच से पहले पंडाल से गुजारा जाएगा। यहां उनका भव्य स्वागत होगा। वहीं, सभा में मंच संचालन से लेकर पंडाल की सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेगी। शनिवार को राहुल गांधी भी महारानी कॉलेज से कुछ दूरी तक स्कूटी पर बैठकर गए थे। इसके बाद कार में सवार होकर सभा स्थल पहुंचे।

सभा से पहले धानक्या जाएंगे मोदी
पीएम मोदी सभा स्थल से पहले जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या जाएंगे। करीब 1 बजे पीएम मोदी का जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से सीधे वे हेलिकॉप्टर से धानक्या पहुंचेंगे। यहां के बाद मोदी हेलिकॉप्टर से ही सभा के पास बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे।

केसरिया साड़ी पहनकर व्यवस्थाएं देखेंगी महिलाएं
जयपुर में होने वाली पीएम मोदी की सभा में मंच संचालन से लेकर पंडाल की सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेंगी। ऐसा करके जयपुर में महिलाओं द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की सभा की समस्त जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। इससे पहले किसी भी पॉलिटिकल रैली में इस तरह का प्रयोग नहीं हुआ है। महिलाएं केसरिया साड़ी में नजर आएंगी। मुख्य रूप से बीजेपी महिला मोर्चा को इसका जिम्मा सौंपा गया है। मोर्चे की करीब 500 महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा माहापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा सहित अन्य प्रदेश महिला पदाधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगी।

नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर महिलाओं ने जयपुर में पीएम मोदी का आभार भी जताया था। प्रधानमंत्री मोदी की सभा की व्यवस्था महिलाएं संभालेंगी।
नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर महिलाओं ने जयपुर में पीएम मोदी का आभार भी जताया था। प्रधानमंत्री मोदी की सभा की व्यवस्था महिलाएं संभालेंगी।

मंच संचालन से लेकर पार्किंग की जिम्मेदारी निभाएंगी
मंच संचालन से लेकर पंडाल की सारी व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथों में रहेगी। पंडाल में बैठने की व्यवस्था (पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन), सभा स्थल पर बिजली-पानी की व्यवस्था और यहां तक की पार्किंग की व्यवस्था भी महिलाओं के हाथों में ही होगी। हालांकि पुरुष पर्दे के पीछे से सभी व्यवस्थाओं में महिलाओं की मदद करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के लिए जयपुर की दादिया पंचायत (सांगानेर) में तैयारियां की जा रही।
पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के लिए जयपुर की दादिया पंचायत (सांगानेर) में तैयारियां की जा रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet