[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति में साधारण सभा की बैठक:मूलभूत सुविधाओं को लेकर की चर्चा, बीपीडीपी वार्षिक प्लान का किया अनुमोदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

पंचायत समिति में साधारण सभा की बैठक:मूलभूत सुविधाओं को लेकर की चर्चा, बीपीडीपी वार्षिक प्लान का किया अनुमोदन

पंचायत समिति में साधारण सभा की बैठक:मूलभूत सुविधाओं को लेकर की चर्चा, बीपीडीपी वार्षिक प्लान का किया अनुमोदन

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन आज नगरपालिका के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान बिरमा संदीप रायला ने की।

साधारण सभा की बैठक की कार्यवाही का संचालन विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका द्वारा किया गया। पंचायत समिति की पिछली कई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ती रही हैं, लेकिन आज बैठक की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

बैठक में गत बैठक की कार्यवाही के अनुमोदन के अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की वार्षिक कार्य योजना 2023-24 का अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही मनरेगा पूरक वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 का अनुमोदन और बीपीडीपी वार्षिक प्लान का अनुमोदन भी बैठक में किया गया।

बैठक में पेयजल और विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों से सम्बन्धित कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। साधारण सभा की बैठक की कार्यवाही में तहसीलदार कमल दीप पूनिया, बीसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान बैठक में उप प्रधान अंजू भगीना, बीडीसी राजकुमार बिगोदना, राजेन्द्र प्रसाद देवरोड़, शीशराम तनानिया, सुभाष चन्द्र योगी, सुनील कुमार, नरेश जांगिड़, सुमन कंवर, मिश्री देवी, सुशीला, बिमला, सजना, रचना कंवर के अलावा सरपंच नीलम, अंशु कानू सिंह, बच्चन सिंह, राजीव, नरेन्द्र कुमार, अनूप देवी, दलीप स्वामी, बिमला, रामेश्वर सिंह, विनोद कुमार, राजपाल, विनोद कुमार काजी, संतोष कंवर, राजेश कसवां दोबड़ा, सुमित्रा, कुलदीप सिंह आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet