[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संगठन महामंत्री हिमाचल, सिद्धार्थन का झुंझुनूं आगमन पर स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

संगठन महामंत्री हिमाचल, सिद्धार्थन का झुंझुनूं आगमन पर स्वागत

संगठन महामंत्री हिमाचल, सिद्धार्थन का झुंझुनूं आगमन पर स्वागत

झुंझुनूं : हिमाचल के महामंत्री संगठन के झुंझुनूं आगमन पर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्थानीय पिरु सिह स्मारक के समक्ष कमल कान्त शर्मा ने सिद्धार्थन का साफ़ा व पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौक़े पर महामंत्री संगठन सिद्धार्थन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चुनाव में महिलाओं के 33 प्रतिशत भागीदारी तय करने को लेकर नगर मण्डल की महिलाओं के साथ मिठाइयाँ बाँट, आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, विधानसभा विस्तारक अंकुर माहेश्वरी, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला मंत्री महेंद्र चंदवा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, पार्टी की मण्डल उपाध्यक्ष कुशुमलता राणासरीया, कविता मोरवाल, कृष्णा देवी, मंजु देवी, माया देवी, कमला देवी, संतोष देवी, पूजा देवी, पूनम देवी, टीना देवी, नगर मंत्री सुनील मोरवाल, एससी मोर्चा ज़िला मंत्री मुकेश नायक, सुभाष सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet