[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं:गहलोत सरकार ने बेहतर कार्य किए, भारी बहुमत से रिपीट होंगे – प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं:गहलोत सरकार ने बेहतर कार्य किए, भारी बहुमत से रिपीट होंगे – प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं:गहलोत सरकार ने बेहतर कार्य किए, भारी बहुमत से रिपीट होंगे - प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन

झुंझुनूं : राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी निजामुद्दीन ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने बेहतर कार्य किए है, जनता खुश है। भारी बहुमत के साथ रिपीट करेंगे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा से कुछ फर्क नहीं पडने वाला। काजी निजामुद्दीन बुधवार को झुंझुनूं में स्थित शहीद इंद्र सिंह शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से कुछ फर्क नहीं पडे़गा। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा सिर्फ झूठ और नफरत फैलाने का काम कर रही है।

1भारी बहुमत के साथ कांग्रेस रिपीट होगी। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का दौरा है। जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे है, ताकि उनके विचारों को आने वाले विधानसभा के चुनाव की राजनीति में शामिल कर सकें। टिकट वितरण बोलते हुए कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी काम कर रही है। जल्द ही टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस में कुछ मंत्री व विधायकों की टिकट कटने पर बोलते हुए कहा कि ये स्क्रीनिंग कमेटी का काम है वह आकलन करेगी, जो कमेटी को बेहतर लगेगा, वही निर्णय होगा। बता दें कि प्रदेश प्रभारी एक दिवसीय दौर पर झुंझुनूं है। वे यहा पिलानी और गुढ़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। साथ ही राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet