[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत बोले- राजस्थान में ईडी का प्रयोग फेल हो गया:सोने-चांदी का धणी-धोरी कौन, पता किया क्या? सरकार का मंत्री या अफसर पकड़ा गया क्या?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत बोले- राजस्थान में ईडी का प्रयोग फेल हो गया:सोने-चांदी का धणी-धोरी कौन, पता किया क्या? सरकार का मंत्री या अफसर पकड़ा गया क्या?

गहलोत बोले- राजस्थान में ईडी का प्रयोग फेल हो गया:सोने-चांदी का धणी-धोरी कौन, पता किया क्या? सरकार का मंत्री या अफसर पकड़ा गया क्या?

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में 1450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा- देश में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। ईडी, इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं। न चाहते हुए भी ईडी, इनकम टैक्स को लोगों के घरों में घुसना पड़ रहा है। तंग करते हैं। राजस्थान में भी ईडी का प्रयोग करके देख लिया, लेकिन सारे फेल हो गए।

गहलोत ने कहा- अखबारों में ईडी की बातें चल रही थी, कहीं चांदी मिल गई, कहीं सोना मिल गया, कहीं पैसा मिल गया। इसका कौन धणी-धोरी है, इसका पता किया क्या? सरकार का मंत्री या अफसर पकड़ा गया क्या? इनको दलाल खोजने पड़ते हैं। आप सोच सकते हैं लोकतंत्र कहां जा रहा है? हमें इसका भी मुकाबला करना होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री शांति धारीवाल, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री शांति धारीवाल, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया।

हमने उस समय मेट्रो चलाई जब सिर्फ बड़े शहरों में चलती थी
गहलोत ने कहा- हमने उस समय मेट्रो ट्रेन चलाई, जब देश के केवल चुनिंदा बड़े शहरों में ही मेट्रो चलती थी। हमने मेट्रो का काम साल 2009 में शुरू किया और रिकॉर्ड टाइम 2013 में उसका ट्रायल शुरू कर दिया। मैंने एक आर्टिकल पढ़ा था, जिसमें लिखा था कि जयपुर में मेट्रो संभव है। इसके बाद मैंने शांति धारीवाल से बात करके इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कहा था।

राजस्थान को देश में नंबर वन बनाने का सपना
सीएम ने कहा- मैंने कोरोना काल में जो देखा, उससे सीखा कि राज्य को बहुत आगे सोचना चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर मैंने विजन 2030 डॉक्युमेंट तैयार करने और उसके अनुरूप राज्य को विकसित करने का प्लान तैयार करने के लिए कहा है। हमारा सपना है कि राज्य को देश के नंबर वन विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जाए।

गहलोत ने पेपर लीक पर कहा- पूरे देश में पेपर लीक होते हैं। पिछली सरकार में भी यहां 11 से ज्यादा पेपर लीक हुए, लेकिन सरकार ने एक भी कार्रवाई नहीं की। हमारी सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून लेकर आई है।

बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनने वाला ट्रैक अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों तरह का होगा।
बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनने वाला ट्रैक अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों तरह का होगा।

मेट्रो के फेज-1 सी का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मेट्रो रेल परियोजना के फेज 1-सी का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चांदपोल से बड़ी चौपड़ स्टेशन तक अंडरग्राउंड मेट्रो का अवलोकन किया और मेट्रो ट्रेन में भी सफर किया।

मेट्रो प्रोजेक्ट के इस फेज में बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक ट्रैक बनाया जाएगा, जो अंडरग्राउंड और एलिवेटेड होगा। बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच बनने वाली मेट्रो की दूरी कुल करीब 2.85 किमी है। इस दूरी में दो मेट्रो स्टेशन बनेंगे। पहला स्टेशन रामगंज तो दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर होगा। 2.85 किमी की दूरी में बनने वाले फेज-1 सी में 0.59 किमी मेट्रो एलिवेटेड होगी तो 2.26 किमी में अंडरग्राउंड चलेगी।

रामनिवास बाग में बनाई दो मंजिला अंडर ग्राउंड पार्किंग
सीएम ने रामनिवास बाग में अंडरग्राउंड पार्किंग फेज-2 का भी लोकार्पण किया। रामनिवास बाग में दो मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई गई है। 49 हजार 680 वर्गमीटर क्षेत्रफल (दो मंजिला) में पार्किंग का निर्माण कार्य करवाया गया। इसका शिलान्यास 11 अप्रैल 2021 को किया गया था। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर बने अंडरपास का भी लोकार्पण किया। साथ ही यहां लगी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का भी अनावरण किया।

रामनिवास बाग में करीब 95 करोड़ रुपए की लागत से बनी अंडरग्राउंड पार्किंग के शुरू होने के बाद यहां अंडरग्राउंड पार्किंग की क्षमता 2445 कार की हो गई है। इससे परकोटे में वाहनों का दबाव कम होगा। चारदीवारी में खरीदारी या अन्य काम से आने वाले लोगों के साथ दुकानदारों और पर्यटकों को यहां अपनी गाड़ियां खड़ी करने की जगह मिलेगी। इससे परकोटे में पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं बाजारों में लगने वाले जाम से भी कुछ छुटकारा मिल सकेगा।

टोंक रोड पर लक्ष्मी मंदिर तिराहे को ट्रैफिक फ्री जंक्शन बनाने के लिए सहकार मार्ग (लालकोठी सब्जी मंडी) से टोंक रोड तक अंडरपास बनाया है।
टोंक रोड पर लक्ष्मी मंदिर तिराहे को ट्रैफिक फ्री जंक्शन बनाने के लिए सहकार मार्ग (लालकोठी सब्जी मंडी) से टोंक रोड तक अंडरपास बनाया है।

सिल्वन जैव विविधता वन का लोकार्पण
इसके अलावा आगरा रोड पर भी सेंट्रल पार्क के जैसे बड़े पार्क सिल्वन जैव विविधता वन का लोकार्पण किया गया है। सिल्वन पार्क सुमेल रोड पर 113 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है। आगरा रोड क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

सिल्वन जैव विविधता वन के 113 हेक्टेयर वन क्षेत्र को तृतीय फेज के रूप में विकसित किया गया। इस वन में पहले दो फेज के काम हो चुके हैं। तीसरे फेज में सिविल विकास कार्य में करीब 13 किलोमीटर में निरीक्षण पथ, फायरलेन बनाए गए। इसके अलावा जल वितरण के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। इसके अलावा 1 लगून, 2 तलाई, पोखर के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों की चट्टानें लगाने, बैठने के लिए वुडन बैंच, डस्टबिन साइनेजेज का काम किया गया।

वन विभाग ने योजना के विकास के पहले साल का काम पूरा कर लिया है, अब दूसरे साल 2023-24 के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वन विभाग 2029 तक योजना का संधारण करेगा। इस पार्क में 10 हजार पौधे लगाए गए हैं। 10 हजार झाड़ियां, 3 हजार बेल, 20 हजार औषधीय पौधे लगाए गए हैं। वहीं 0.5 हेक्टेयर में घास विकसित की गई है।

गोविंद देवजी मंदिर सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शिलान्यास
जयपुर के आराध्य श्रीगोविंद देवजी मंदिर के मार्गों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं का विकास करने के साथ गलता गेट के पास स्थित ईदगाह क्षेत्र के मार्गों का जीर्णोद्धार और जन सुविधाओं के विकास कार्य की घोषणा की। इन कामों पर करीब 30 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

गोविंद देवजी मंदिर में प्रवेश द्वार, छत्तरियां, पानी निकासी व्यवस्था, फव्वारों का जीर्णोद्धार और निर्माण, मंडाना कॉब्बल पत्थर का फर्श, शौचालय निर्माण, पार्किंग निर्माण, सड़क निर्माण के अलावा सौन्दर्यीकरण के काम होंगे।

ईदगाह क्षेत्र के विकास के तहत पहुंच मार्गों का जीर्णोद्धार और मौजूदा सुविधाओं का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना में मुगल वास्तुकला के अनुसार प्रार्थना कक्ष, मंच, पानी संचयन संरचना, पानी निकासी व्यवस्था, फव्वारों का निर्माण, मंडाना पत्थर फर्श, वजू स्थल, हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, स्टोर रूम, पार्किंग, सड़क निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet