बदलते मौसम ने बिगाड़ा स्वास्थ्य:घर-घर में खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज, ओपीड़ी 2 हजार पार
बदलते मौसम ने बिगाड़ा स्वास्थ्य:घर-घर में खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज, ओपीड़ी 2 हजार पार
झुंझुनूं : मौसम में बार बार हो रहे बदलाव से खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इन दिनों मौसम में सर्दी, गर्मी और बारिश तीनों असर देखने को मिल रहा है। हालांकि आमतौर पर जुलाई से सितम्बर तक वायरल फीवर होना सामान्य बात मानी जाती है, लेकिन इस बार वायरल फीवर के नेचर में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे हर आयु वर्ग के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राजकीय बीडीके अस्पताल की ओपीडी में करीब 2 से 3 हजार की बीच मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आ रहे हैं।
ठीक होने में लग रहा समय
इन दिनों राजकीय बीडीके अस्पताल की ओपीडी में करीब 2 से 3 हजार की बीच मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें से करीब 30 से 40 प्रतिशत मरीज गले की खराश, जुकाम-खांसी व वायरल बुखार पीड़ित हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय बड़ों के साथ बच्चों के लिए खांसी सबसे बड़ी समस्या बन रही है। इससे पहले तक सामान्यतः खांसी 2 से 3 दिन में ठीक हो रही थी। वहीं, अब खांसी को ठीक होने में एक हफ्ते से भी अधिक समय लग रहा है। इसके साथ ही सांस फूलना व लगातार खांसी होना यह मुख्य परेशानी भी बच्चों में देखने को मिल रही है। इसके अलावा डेंगू का आंकड़ा भी प्रतिदिन बढ़ रहा है। चिकित्सक सावधानी बरतनें की सलाह दे रहे है।
लापरवाही नही बरते
राजकीय बीडीके अस्पताल के वरिष्ट चिकित्सक डॉ कैलाश राहड़ ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लापरवाही नही बरते। चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार ले।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042605


