[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद राजेंद्र प्रसाद राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल डाडा फतेहपुरा का उद्घाटन समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

शहीद राजेंद्र प्रसाद राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल डाडा फतेहपुरा का उद्घाटन समारोह आयोजित

राजस्थान में रिपीट होगी कांग्रेस सरकार - डॉ सिंह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

डाडा फतेहपुरा : 20 सितम्बर बुधवार को शहीद राजेंद्र प्रसाद राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल डाडा फतेहपुरा का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार व खेतड़ी विधायक डॉ जितेन्द्र सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मनीषा यादव ने की। रामकुमार ढिल्लन, समाजसेवी सरजीत स्वामी महिला अध्यक्ष गुड्डी देवी, दुर्गा प्रसाद ढिल्लन, लक्ष्मी नारायण, ओमप्रकाश, भीम सिंह, हंसराज, विक्रम ठाकुर, भूप सिंह, मुकेश, रामावतार गढ़वाल, प्रधानाचार्य बालकृष्ण, पूर्व सरपंच मदनलाल, दुधवा सरपंच मुंशीराम, एसीबीओ अनीता, मजदूर संघ अध्यक्ष कैलाश बाल्मिक, उपसरपंच बलवीर बंजारा, ताराचंद आदि विशिष्ट अतिथि थे।

सर्व प्रथम सीएम सलाहकार व खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह व शहीद की मां संतरा देवी ने फीता काट कर विद्यालय का उद्घाटन किया। इसी के साथ आज ही ग्राम पंचायत में खोली इंदिरा रसोई का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि अब डाडा फतेहपूरा का कोई भी बच्चा पीली बसों में बैठकर नहीं जाएगा। इस ग्राम के बच्चों को अब अंग्रेजी की शिक्षा ग्राम में मिल सकेगी। अंग्रेजी माध्यम स्कूल का शुभारंभ किया गया है। इसमें अच्छा स्टाफ लगाया गया है। तथा अब हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अंग्रेजी की शिक्षा दिलाने के लिए अपने बच्चों को इस स्कूल में दाखिला दिलाए । ताकि इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अब डाडा फतेहपुरा ग्राम पंचायत में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा

आज उनके गांव में इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया गया है। इस रसोई में कोई भी व्यक्ति मात्र आठ रूपए देकर खाना खा सकता है। इसमें दोनों समय खाना मिलेगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले शहरों में इस योजना का शुभारंभ किया था लेकिन हमारे द्वारा दिए गए सुझाव के बाद उन्होंने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों  में भी 1000 ग्रामीण इंदिरा रसोई खोलकर ग्रामीणों को नई सौगात दी है। डॉक्टर सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आप सबके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चालू कर रखी हैं 25 लाख रुपए तक का इलाज फ्री मिलता है। 10 लाख तक की दुर्घटना बीमा निशुल्क मिल रही है।

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा में 5 किलो प्रति व्यक्ति गेहूं दिए जा रहे । तथा प्रति परिवार एक किट प्रदान की जा रही है। जिसमे चीनी दाल मसाले तेल आदि दिए जा रहे हैं। यही नहीं प्रत्येक घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री तथा कृषि कनेक्शन में ₹1000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क दी जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक जन आधार कार्ड धारी महिला को निशुल्क वाईफाई का फोन दिया जा रहा है यह जनकल्याणकारी सरकार है। तथा यह गरीबों का ख्याल रख रही है राजस्थान में सरकार दोबारा कांग्रेस कि बनने जा रही । शहिद के ताऊ ताराचंद का भी नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में संदीप यादव, हवलदार विजय पाल, पंच हरदयाल, पच रामस्वरूप, पच कालू सिंह, पंच किशोरी लाल, रोशन लाल किशोरी लाल बागडी धर्मेंद्र जय सिंह कंवर सिंह रोहतास मेघवाल महावीर मीणा भूरा बंजारा रामावतार मेघवाल सहित सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं पुरुष व बच्चे मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet