[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी विधानसभा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में दो जगह हुआ आम सभा का आयोजन, भाजपा प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत खेतड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी विधानसभा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में दो जगह हुआ आम सभा का आयोजन, भाजपा प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत खेतड़ी

खेतड़ी विधानसभा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में दो जगह हुआ आम सभा का आयोजन, भाजपा प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत खेतड़ी

खेतड़ी : भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान खेतड़ी विधानसभा में ढाणी भरगड़ान व बबाई में आमसभा का आयोजन किया गया। एक ही विधानसभा में दो जगह हुई आमसभा में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाकर टिकट के लिए दावेदारी जताई है। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा सूरजगढ़ विधानसभा से खेतड़ी विधानसभा के ढाणी भरगड़ान पहुंची। इस दौरान भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर की ओर से की गई आमसभा के आयोजन में शामिल हुई।

सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन आने वाले समय में परिवर्तन के साथ सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध इतना बढ़ गया कि सरकार के ही मंत्री सरकार से बगावत करने को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार में युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया गया, जिसे आज युवा बेरोजगार होकर अपराध की दुनिया की ओर बढ़ रहा है।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से 10 दिन में कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक किसानों के कर्ज को माफ नहीं किया गया, जिससे परेशान होकर किसान बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के आरक्षण में बढ़कर पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी देने का निर्णय लिया गया है, जो देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। भाजपा की केंद्र सरकार ने कोरोना काल में कार्य करते हुए बेहतर प्रबंधन किया, जिससे 140 करोड़ जनता को कोरोना से मुक्त करवाया गया। यदि उस समय कांग्रेस की सरकार होती तो देश को बचाया नहीं जा सकता था, क्योंकि कांग्रेस की सरकार अहंकार में डूब चुकी है और आने वाले समय में यह प्रदेश की जनता कांग्रेस के अहंकार को तोड़ने का काम करेगी। पूनिया ने कहा कि राजस्थान पेपर लीक के मामले में पूरे देश में नंबर वन बन चुका है। आमजन के पास बिस्कुट खाने के लिए पांच रुपए भी नहीं मिल सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यालय के पास सोने के बिस्कुट निकाले जा रहे हैं।

इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, सीआर चौधरी, इंजी धर्मपाल गुर्जर सहित अनेक लोगों ने सभा को संबोधित किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान महिलाओं ने गोठड़ा से लेकर सभा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर श्रवण सिंह बगड़ी, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, हरिराम रिणवा, केडी बाबर, दिनेश धाबाई, गजेंद्र जलंद्रा, सत्यनारायण भार्गव, विजेश शाह, नरेश बडाऊ, विकास भालोठिया, रोहतास मनकस, गुलशन डांगी, राजेश लोयल, शेर सिंह निर्वाण, निखिल शर्मा, राजेश, ज्योति भारद्वाज, बबलू अवाना, गजेंद्र पारीक, धर्मा पहलवान, कैलाश शर्मा, प्रभु राजोता, डॉ सोमदत्त भगत  सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles