[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के 138 भामाशाहों का होगा सम्मान:19 सितम्बर को समारोह, कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग के पास नहीं था बजट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं के 138 भामाशाहों का होगा सम्मान:19 सितम्बर को समारोह, कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग के पास नहीं था बजट

झुंझुनूं के 138 भामाशाहों का होगा सम्मान:19 सितम्बर को समारोह, कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग के पास नहीं था बजट

झुंझुनूं : झुंझुनूं में सरकारी स्कूलों में भौतिक विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों के सम्मान के लिए सरकार ने मुंह मोड़ लिया था। भामाशाहों के सम्मान के लिए शिक्षा विभाग के पास बजट नहीं था। इसलिए सम्मान नहीं हो पा रहा था। अब भामाशाहों के सम्मान के लिए एक भामाशाह आगे आए हैं और अब उनका सम्मान किया जाएगा।

भामाशाहों व इन्हें प्रेरित करने वाले शिक्षकों का 11 सितंबर को जिला स्तरीय समारोह में सम्मान किया जाना था। लेकिन शिक्षा विभाग के पास बजट नहीं होने से समारोह तय तिथि को नहीं हो सका। लेकिन अब शिक्षा क्षेत्र में स्कूलों में भौतिक विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों व उन्हें प्रेरित करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी मनोजकुमार ढाका ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह 19 सितंबर सुबह 10:15 बजे इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में होगा।

स्कूलों में एक लाख से 15 लाख रुपए खर्च करने वाले जिले के 138 भामाशाहों को शिक्षाश्री की उपाधि व उन्हें प्रेरित करने वाले 26 शिक्षकों को जिला स्तरीय शाला प्रेरक पुरस्कार इस समारोह में दिया जाएगा। कार्यक्रम श्रीबालाजी ग्रुप के कृष्ण गावड़िया के सौजन्य से किया जाएगा।

शिक्षा विभाग से नहीं मिला बजट

भामाशाहों व इन्हें प्रेरित करने वाले शिक्षकों का 11 सितंबर को जिला स्तरीय समारोह में सम्मान किया जाना था। लेकिन शिक्षा विभाग के पास बजट नहीं होने से समारोह तय तिथि को नहीं हो सका। आयोजन में सहयोग के लिए श्री बालाजी ग्रुप के कृष्ण गावड़िया आगे आए और समारोह की जिम्मेदारी ली। अब श्री बालाजी ग्रुप के आर्थिक सहयोग से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62