सीकर : सीकर मांगे परिवर्तन : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास के सामने सर्व समाज के युवाओं का प्रदर्शन
वर्तमान विधायक राजेन्द्र पारीक दो बार पहले भी चुनाव हार चुके हैं और इस बार भी उनका क्षेत्र में भारी जन विरोध हैं, ऐसे में इनके स्थान पर अन्य किसी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाये
सीकर : सीकर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का चेहरा बदलने की मांग को लेकर शहर के सैंकड़ों मुस्लिम युवकों ने सोमवार रात यहां शांति नगर स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला के आवास के सामने नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी युवकों ने जिला अध्यक्ष को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नाम ज्ञापन देकर उनसे आग्रह किया कि वे उनकी इस मांग को आला कमान तक पहुंचाएं।
उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जाट और मुसलमानों के विरोध के कारण सीकर के वर्तमान विधायक राजेन्द्र पारीक दो बार पहले भी चुनाव हार चुके हैं और इस बार भी उनका क्षेत्र में भारी जन विरोध हैं, ऐसे में इनके स्थान पर अन्य किसी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाये ताकि पार्टी की सीट बरकरार रह सके।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस आलाकमान तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038864


