[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी सीआई की बेटी बनी आर्मी में कमिशंड ऑफिसर:सीडीएस सलेक्शन में भी प्रियंका की ऑल ओवर इंडिया रही थी थर्ड रैंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी सीआई की बेटी बनी आर्मी में कमिशंड ऑफिसर:सीडीएस सलेक्शन में भी प्रियंका की ऑल ओवर इंडिया रही थी थर्ड रैंक

पिलानी सीआई की बेटी बनी आर्मी में कमिशंड ऑफिसर:सीडीएस सलेक्शन में भी प्रियंका की ऑल ओवर इंडिया रही थी थर्ड रैंक

झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी सीआई रणजीत सेवदा की बेटी प्रियंका सेवदा को भारतीय थलसेना में हाल ही शुरू हुई महिला आर्टिलरी यूनिट में कमिशन मिला है। प्रियंका अब आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं देंगी। आपको बता दें कि भारतीय थल सेना में महिलाओं के लिए आर्टिलरी यूनिट पहली बार शुरू की गई है। देश की जिन चुनिंदा महिला अफसरों को आर्टिलरी यूनिट में कमिशंड ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है, उनमें प्रियंका सेवदा भी शामिल हैं।

बिरला बालिका विद्यापीठ से स्कूली शिक्षा लेने वाली 21 वर्षीय प्रियंका निशानेबाजी (पिस्टल शूटिंग) में भी मार्क्स मैन सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है। इससे पहले सीडीएस सलेक्शन में भी प्रियंका की ऑल ओवर इंडिया थर्ड रैंक रही थी।

चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड (ओटीए) में पिता रणजीत सेवदा, मां मिनाक्षी एवं छोटे भाई यशवर्द्धन ने शामिल होकर उसका उत्साह बढ़ाया और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। गौरतलब है कि मूलतः गांव ढाका तहसील भादरा निवासी प्रियंका बिरला बालिका विद्यापीठ के बैंड में शामिल रहते हुए देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर दो बार राष्ट्रीय परेड में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अलावा कॉलेज शिक्षा के दौरान गाजियाबाद में आयोजित इंटर स्टेट यूनिवर्सिटी लेवल की शूटिंग चैम्पियनशिप में भी प्रियंका ने टॉप रैंकिंग हासिल की थी। लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा के दादा जी प्रतापसिंह सेवदा भी पुलिस सेवा में रहते हुए एएसपी के पद से रिटायर हुए हैं।

पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा को बेटी प्रियंका के इंडियन आर्मी में कमिशंड ऑफिसर बनने पर बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22