[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : उपलब्धि:सीरी के वैज्ञानिक डॉ. राहुल प्रजेश ‘युवा इंजीनियर पुरस्‍कार 2023-24’ के लिए चयनित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : उपलब्धि:सीरी के वैज्ञानिक डॉ. राहुल प्रजेश ‘युवा इंजीनियर पुरस्‍कार 2023-24’ के लिए चयनित

उपलब्धि:सीरी के वैज्ञानिक डॉ. राहुल प्रजेश ‘युवा इंजीनियर पुरस्‍कार 2023-24’ के लिए चयनित

झुंझुनूं-पिलानी : सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्‍थान (सीरी) के सेमिकंडक्‍टर शोध क्षेत्र में कार्यरत युवा वैज्ञानिक डॉ. राहुल प्रजेश का चयन वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों के प्रतिष्ठित ‘आईईआई यंग इंजीनियर्स अवार्ड 2023-24’ के लिए किया गया है।

डॉ. प्रजेश का चयन इंजीनियरिंग क्षेत्र के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड टेलिकम्‍युनिकेशन डिविजन के लिए किया गया है। पुरस्‍कार प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय संस्‍था इंस्‍टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा राष्‍ट्रीय अधिवेशन में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्‍कार में स्‍मृति चिह्न स्‍वरूप प्‍लैक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा ।

संस्‍थान के निदेशक डॉ पीसी पंचारिया तथा सेमिकंडक्‍टर सेंसर्स एंड माइक्रोसिस्‍टम्‍स ग्रुप के प्रमुख डॉ सुचंदन पाल सहित अन्‍य सहकर्मियों ने पुरस्‍कार जीतने पर खुशी व्‍यक्‍त की तथा डॉ राहुल प्रजेश को बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77