[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं ये पनीर रोल, सिर्फ 10 में इस तरह करें तैयार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
व्यंजन

Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं ये पनीर रोल, सिर्फ 10 में इस तरह करें तैयार

Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में अगर कोई स्नैक खाना हो तो ब्रेड रोल एक आसान रेसिपी है। प्रोटीन युक्त पनीर की इस रेसिपी को घर के सभी सदस्य बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करेंगे।

Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में अगर कोई स्नैक खाना हो तो ब्रेड रोल एक आसान रेसिपी है। प्रोटीन युक्त पनीर की इस रेसिपी को घर के सभी सदस्य बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करेंगे। पनीर रोल बनाने के लिए आपको ना तो खासा मेहनत करनी पड़ेगी और ना ही इसके लिए अधिक सामग्री की जरूरत होगी। आइए आपको पनीर ब्रेड रोल रेसिपी बनाना बताते हैं।

पनीर ब्रेड रोल रेसिपी (Paneer Bread Roll Ingredients)

  • ब्रेड
  • पनीर
  • अदर-लहसुन का पेस्ट
  • गरम मसाला
  • जीरा पाउडर
  • काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • टोमेटो सॉस
  • नमक स्वादानुसार
  • आमचूर पाउडर
  • धनिया पत्ता
  • हरी चटनी
  • घी या तेल

जानें कैसे बनाए पनीर ब्रेड रोल (Paneer Bread Roll Recipe)

सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। इसमें बटर कोटेज पनीर को घीशकर डालें। इसके बाद कश्मीरी मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, टोमेटो सॉस, आमचूर पाउडर, धनिया का पत्ता, नमक स्वादानुसार मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस तरह से पनीर रोल के लिए अंदर की फीलिंग तैयार हो गई है।

अब आपको एक ब्रेड लेनी है, उसके किनारों काटकर हटा देना है। इसके बाद ब्रेड को पतला और लंबा करने के लिए ब्लेन की सहायता लें। जैसे रोटी बैलते हैं ठिक वैसे ही ब्रेड को भी ब्ले लें। इस पर पहले थोड़ी सी हरी चटनी लगाएं, इसके बाद पनीर के मिक्सचर को फैलाकर रोल बना लें।

आगे बढ़ते हुए गैस पर एक पैन रखें, उसमें हल्का तेल या घी डालें। अब इसमें बनाए गए ब्रेड रोल का डालें। हल्की गैस पर सुनहरा रंग होने तक पकाएं। इसके बाद ब्रश की मदद से ब्रेड पर हल्का तेल लगाएं और पलक कर भी पका लें। इस तरह से ब्रेड रोल तैयार हो जाएगा। आप टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ खाकर मजा उठा सकते हैं।

और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखवाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet