[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा : हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के कच्चे कर्मचारियों सहित सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

हरियाणा : हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के कच्चे कर्मचारियों सहित सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ

हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के कच्चे कर्मचारियों सहित सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ

हरियाणा : बहादुरगढ़ झज्जर 28 अगस्त 2023 को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित, हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के कच्चे कर्मचारियों सहित सामूहिक बैठक का आयोजन सेक्टर 9 एचएसवीपी डिविजन बहादुरगढ़ में दोपहर किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमन जून ने की और संचालन जिला सचिव श्री रमेश कुमार बिधलान ने किया ।

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आर के नागर ने बताया कि, आज की सभा में कच्चे कर्मचारियों ने अपनी शिकायत लिखित में और मौखिक तौर से पेश की है कि, हमें जून और जुलाई 23 का वेतन जो 19000 से ज्यादा मिलता था उसे कम करके अथवा काटकर 13,000/- हजार तथा कुछ को 16,000/- दिया गया है। जिसको पूरा देने की मांग रखी गई है। कच्चे कर्मचारियों का ईपीएफ और ESI काट लिया गया है।

परंतु खातों में जमा नहीं करवाया गया है। ठेकेदार किसी पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताया जाता है। जो विधायक के नाम की धमकियां देता है और कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह ठेकेदार कई कई महीने बाद वेतन देता है और किसी की सुनवाई नहीं करता है। कच्चे कर्मचारियों ने मांग रखी है कि

  • हमारे ESI कार्ड बनवाए जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए और ठेकेदारी प्रथा बंद करके हमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए।
  • रमेश बिधलान रमन कुमार जून शहीत राजेंद्र भारती तथा श्रीपाल आदि नेताओं ने खराब हालत स्टाफ क्वार्टर की रिपेयर करने की मांग की है। सेक्टर 9 में नए स्टाफ क्वार्टर हटवाए जाए।
  • नए कमरे बनाए जाएं। सेक्टर 13 के कच्चे कमरे को पक्का बनाया जाए।

आरके नगर ने बताया कि, आज सभा में फैसला लिया गया है कि, यदि 7 सितंबर तक सभी मांगों को मानकर लागू नहीं किया गया तो 8 सितंबर को एचएसवीपी मंडल सेक्टर 9 बहादुरगढ़ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा इसका ज्ञापन  दे दिया गया है।

आज की सभा में मदन, मोहन नागर, हसनाथ, जलेश्वर, अजीत कुमार, सोनू, सुरेंद्र, सतीश, मनीष, विजय, राजू, रमेश कुमार, राजेंद्र भारती, रमन जून, आर के नागर आदि ने भाग लिया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22