[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : ASP दिव्या मित्तल के घर चूरू ACB का सर्च ऑपरेशन:पहले शटर बंद होने से मकान को सीज कर लौट गई थी टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाजनमानस शेखावाटी ब्यूरोझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : ASP दिव्या मित्तल के घर चूरू ACB का सर्च ऑपरेशन:पहले शटर बंद होने से मकान को सीज कर लौट गई थी टीम

ASP दिव्या मित्तल के घर चूरू ACB का सर्च ऑपरेशन:पहले शटर बंद होने से मकान को सीज कर लौट गई थी टीम

झुंझुनूं-चिड़ावा : रिश्वत लेने और नकली दवाओं के मामले में निलंबित चल रही ASP दिव्या मित्तल के झुंझुनू के पिलानी रोड स्थित पैतृक आवास पर सोमवार सुबह 10.30 बजे चूरू की एसीबी टीम ने तलाशी अभियान चलाया। ​​​​​​एसीबी कोर्ट अजमेर के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।

सोमवार सुबह चूरू एसीबी टीम चिड़ावा (झुंझुनूं) पहुंची और दिव्या मित्तल के भाई निखिल की मौजूदगी में सीज पैतृक मकान को खोला और मकान की तलाशी ली।

पिलानी रोड पर स्थित मित्तल के आवास पर टीम दिव्या मित्तल पर चल रहे मामले में साक्ष्य जुटाने पहुंची है। चूरू एसीबी की टीम DSP शब्बीर खान के नेतृत्व में कार्रवाई में जुटी है। मकान में दिव्या मित्तल के भाई निखिल मित्तल की मौजूदगी में अलमारियों, बेड, कमरों सहित हर एरिया की तलाशी ली जा रही है।

चूरू एसीबी की टीम एएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में निलंबित ASP दिव्या मित्तल के पैतृक मकान की तलाशी ली जा रही है।
चूरू एसीबी की टीम एएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में निलंबित ASP दिव्या मित्तल के पैतृक मकान की तलाशी ली जा रही है।

चूरू एसीबी की टीम DSP शब्बीर खान ने बताया कि 9 जून 2023 को भी चूरू एसीबी की टीम यहां आई थी, लेकिन दिव्या मित्तल के मकान के आगे लगा शटर बंद था। ऐसे में टीम ने नोटिस चस्पा करते हुए मकान को सीज कर दिया था। अब टीम सोमवार दोबारा आई और दिव्या के भाई की मौजूदगी में तलाशी अभियान चल रहा है। यहां दिव्या के माता-पिता और भई निखिल रहा है। जांच में फिलहाल कुछ विशेष नहीं मिला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22