झुंझुनूं : चिकित्सकों ने किया डॉ. डांगी का स्वागत
डॉ. डांगी ने कहा कि सभी द्वारा टीम भावना के साथ किए गए कार्य के चलते ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है। भविष्य में भी अन्य अभियानों में भी झुंझुनूं को अव्वल बनाने का संकल्प लिया।
झुंझुनूं : अंगदान महाभियान में झुंझुनूं जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गत दिवस सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने सम्मानित किया। डॉ. डांगी को मिले सम्मान पर चिकित्सकों और इस अभियान में कार्य करने वाली टीम में खुशी का माहौल है।
इसी क्रम में शनिवार को अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एस जब्बार, महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका, बीसीएमओ डॉ. मनोज डूडी, ज़िला प्रवक्ता डॉ. कैलाश राहड़, डॉ. सुरेश मील व अन्य चिकित्सक ने डॉ. डांगी का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी।
इस मौके पर डॉ. डांगी ने सभी चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी द्वारा टीम भावना के साथ किए गए कार्य के चलते ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है। भविष्य में भी अन्य अभियानों में भी झुंझुनूं को अव्वल बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034974


