[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू : राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदीना मस्जिद का विधिवत प्रारंभ आथुना मोहला चूरू के वयोवृद्ध नागरिकों द्वारा किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू : राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदीना मस्जिद का विधिवत प्रारंभ आथुना मोहला चूरू के वयोवृद्ध नागरिकों द्वारा किया

शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है - शमशेर भालू खान

चूरू : राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदीना मस्जिद का विधिवत प्रारंभ आथुना मोहला चूरू के वयोवृद्ध नागरिकों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय स्वीकृत करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले शमशेर भालू खान, विशिष्ट अतिथि खालिद तुगलक अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति, चूरू थे। पार्षद अजीज खान,असलम खान और प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी सांगवान ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन सलीम शेख ने किया।

शमशेर भालू खान ने बताया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में एक विद्यालय भाजपा शासन काल में बंद ढाणी माना इंद्रपुरा को बंद किया गया था जिसे पुनः शुरू कर दिया गया है। साथ ही तीन नये विद्यालय रा.प्रा.वि. उस्मानाबाद हाउसिंग बोर्ड और मदीना मस्जिद आथूना मोहल्ला चूरू खोलने, रा.उ.प्रा.वि. बलरासर तंवरान को रा.उ.मा.वि. में कर्मोन्नत करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकिदास कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान का धन्यवाद ज्ञापित किया। चार विद्यालय अभी और खुलवाये जाने शेष है।

  • खान ने आथुना मोहल्ले के नागरिकों से विद्यालय हेतु जल्द भूमि उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया जिस से शीघ्र भवन निर्माण प्रारंभ किया जा सके।
  • अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खालिद तुगलक ने बताया कि विद्यालय में 19 नामांकन हो चुका है और अभी बड़ी संख्या में अतिरिक्त नामांकन की संभावना है।
  • सेवानिवृत अध्यापक जावेद अली शेख दूधवाखारा ने विद्यालय हित में नकद 35000 रूपये भेंट किये, उनके पुत्र विशेष शिक्षक अशरफ शेख का अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर अजीज खान पार्षद, असलम यूसुफ खान पार्षद प्रतिनिधि, सलीम शेख दूधवाखारा, निसार खान, सिकंदर खान सहित इमामुद्दीन गौरी, सैय्यद हुसैन, आसिफ खान चौहान, रमजान खान, भंवरू खान, तैयब खान, बाबू खान, इंतजार खान, असलम खान, कालू खान, नोसाद खान एनएसयूआई, अनवर खान, तोफिक खान कंपाउडर, रफीक खान गौरी सहित बड़ी संख्या में महिला व अभिभावक उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet