[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दौसा : फायरिंग में घायल कॉन्स्टेबल ने SMS अस्पताल में तोड़ा दम:बाइक चोर ने सिर में मारी थी गोली;सीएम की घोषणा- परिवार को देंगे 1 करोड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

दौसा : फायरिंग में घायल कॉन्स्टेबल ने SMS अस्पताल में तोड़ा दम:बाइक चोर ने सिर में मारी थी गोली;सीएम की घोषणा- परिवार को देंगे 1 करोड़

सीएम अशोक गहलोत ने मृतक कॉन्स्टेबल के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

दौसा : दौसा में बाइक चोर की फायरिंग में घायल कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह (34) ने आज सुबह जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दौसा में सिकंदरा थाना इलाके के रेटा गांव में बुधवार (23 अगस्त) सुबह 8.45 बजे 2 बाइक चोरों से पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक बदमाश ने प्रहलाद के सिर में गोली मार दी थी। घायल प्रहलाद को फाइनेंस कंपनी की जीप में दौसा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार दोपहर एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया था।

सीएम अशोक गहलोत ने मृतक कॉन्स्टेबल के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रहलाद ने शुक्रवार सुबह एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कल शाम को उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद वेंटिलेटर पर लिया गया था।
प्रहलाद ने शुक्रवार सुबह एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कल शाम को उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद वेंटिलेटर पर लिया गया था।

गोली का एक हिस्सा निकाल दिया था
डॉक्टरों ने बुधवार को ही प्रहलाद का ऑपरेशन कर गोली के एक हिस्से को निकाल दिया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वे वेंटिलेटर पर थे। न्यूरो सर्जरी हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. अशोक गुप्ता ने शुक्रवार सुबह प्रहलाद के निधन की पुष्टि की। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद के सिर में गोली के दो हिस्से थे। एक को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दिया था, लेकिन दूसरा पार्ट सिर में काफी अंदर था।

प्रहलाद दौसा के सदर थाने में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात थे। वे जिला स्पेशल टीम के सदस्य थे। तस्वीर सदर थाना, दौसा के बाहर की है।
प्रहलाद दौसा के सदर थाने में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात थे। वे जिला स्पेशल टीम के सदस्य थे। तस्वीर सदर थाना, दौसा के बाहर की है।

परिवार को देंगे घर, एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी
सीएम गहलोत ने कहा- मृतक कॉन्स्टेबल के परिवार को एक घर दिया जाएगा और गैलेंट्री प्रमोशन के लिए केंद्र सरकार को लिखा जाएगा। एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी दी जाएगी और यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।

एक महीने पहले ही प्रहलाद अपने गांव चीपलाटा पहुंचे थे। तब मां भंवर कंवर, पत्नी रीना कंवर और बेटी शानू के साथ ये तस्वीरें ली थीं। अब उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचेगी
एक महीने पहले ही प्रहलाद अपने गांव चीपलाटा पहुंचे थे। तब मां भंवर कंवर, पत्नी रीना कंवर और बेटी शानू के साथ ये तस्वीरें ली थीं। अब उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचेगी

एक महीने पहले ही अपने घर गए थे
प्रहलाद पुत्र मालसिंह मूल रूप से नीमकाथाना के चीपलाटा गांव के खातीवाला की ढाणी के रहने वाले थे। एक महीने पहले ही वे अपने घर गए थे। उनकी मौत की खबर पहुंचते ही गांव शोक में डूब गया। परिजनों को शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक सूचना नहीं दी गई थी। प्रहलाद के दो बच्चे हैं। बेटा चिराग 5 साल का और बेटी शानू 2 साल की है। प्रहलाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

प्रहलाद के माता-पिता मालसिंह और भंवर कंवर जयपुर में हैं। जबकि पत्नी रीना कंवर और दोनों बच्चे गांव चीपलाटा में हैं। रीना को अभी पति के निधन की जानकारी नहीं है। पार्थिव देह शाम तक चीपलाटा पहुंचेगी, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नीमकाथाना की थोई थाना पुलिस भी गांव पहुंचेगी।

गांव चीपलाटा में लोगों ने प्रहलाद को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।
गांव चीपलाटा में लोगों ने प्रहलाद को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।

प्रहलाद के गांव से उठी शहीद का दर्जा देने की मांग
चीपलाटा गांव में शोक में बाजार बंद कर दिए गए हैं। चीपलाटा बस स्टैंड पर ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने प्रहलाद को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सरकार प्रहलाद को शहीद का दर्जा नहीं देगी तो थोई रोड (सीकर-नीमकाथाना) को जाम करेंगे।

2008 में हुए थे पुलिस में भर्ती
प्रहलाद दौसा के सदर थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे और पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) का हिस्सा थे। 10 जुलाई 1989 को जन्मे प्रहलाद 2008 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 12 मई 2021 से दौसा में डीएसटी में सेवारत थे। उनका ननिहाल दौसा के गांव भयपुर और ससुराल दौसा के ही झापड़ावास गांव में है।

एक आरोपी को पकड़ा
दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में गुरुवार शाम 5.15 बजे दो में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह वारदात के बाद 34 घंटे से बाजरे के खेत में छिपा हुआ था। आरोपी नवीन सिनसिननवार (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कल्याणपुर सेवर भरतपुर मोबाइल लोकेशन के आधार पर वारदात स्थल से 500 मीटर दूर ही पकड़ा गया। उसे प्यास लगी तो मोबाइल ऑन कर भाई को पानी लाने का मैसेज किया था। इससे लोकेशन ट्रेस हो गई और हथियारबंद जवान एक्टिव हो गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 3 बार मोबाइल ऑन किया था। तीसरी बार में उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। डॉग स्क्वॉड का डॉग उसे देखकर भौंका। आरोपी ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।

तस्वीर प्रहलाद के गांव चीपलाटा की है। जहां ग्रामीण शोक में हैं।
तस्वीर प्रहलाद के गांव चीपलाटा की है। जहां ग्रामीण शोक में हैं।

आरोपी के पैर में लगी गोली
जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने बताया- गुरुवार शाम को टीम को मिले इनपुट के आधार पर रेटा गांव के पेट्रोल पंप के पीछे बाजरे के खेत में बदमाश की घेराबंदी की गई। जहां दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। आरोपी नवीन के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे पहले दौसा, बाद में जयपुर रेफर किया गया। SMS हॉस्पिटल में आरोपी नवीन का इलाज चल रहा है। दौसा एसपी वंदिता राणा ने बताया कि दूसरा आरोपी अभी फरार है। उसके खिलाफ भी हमारे पास मजबूत इनपुट हैं। उन्हें डेवलप कर रहे हैं, उसमें भी हमें सफलता मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet