[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-फतेहपुर : कायमखानी विकास बोर्ड का गठन करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-फतेहपुर : कायमखानी विकास बोर्ड का गठन करने की मांग

सीकर-फतेहपुर : कायमखानी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अलग से कायमखानी विकास बोर्ड का गठन करने की मांग की है। कायमखानी समाज देश की रक्षा के लिए अपना योगदान देता आया है। कायमखानी कौम के नौजवानों ने साल 1962 में चीन-भारत युद्ध, 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में भारत – पाकिस्तान युद्ध और कारगिल की लड़ाई में अपनी कुर्बानियां दी हैं। कायमखानी कौम ने स्थानीय सुरक्षा एवं शांति हेतु पुलिस में अपनी ईमानदारी से कार्य किया हैं। ऐसे में कायमखानी समाज के युवाओं उत्थान और विकास के लिए कायमखानी विकास बोर्ड की नितांत आवश्यकता है।

जिसको लेकर ज्ञापन सौपा गया है :

सम्पूर्ण प्रदेश में कायमखानी समाज द्वारा राज्य कायमखानी बोर्ड गठित करने की पुरजोर मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में कायमखानी समाज से एकमात्र विधायक हाकम अली खान है एवं 25 लाख से अधिक लोगों का प्रातिनिधित्व अकेला विधायक हाकम अली खान के द्वारा ही किया जाता है। कायमखानी समाज गंगा जमुनी तहजीब के लिये पहचाना जाता है। देश की रक्षा के लिये भी इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। करीब 250 से अधिक सैनिकों ने शहादत का दर्जा प्राप्त किया है।

अधिकांश समाज के लोगों कि जीविकोपार्जन खेती पर निर्भर है। इनके सामाजिक उत्थान हेतु समाज के लिये एक विकास बोर्ड बनानें कि अत्यंत आवश्यकता है। कायमखानी समाज है परमपरागत रूप से कांग्रेस का मतदाता है एवं करीब 30 विधानसभाओं को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। लिहाजा राजनीतिक दृष्टि से बहुत अच्छा संदेश जायेगा। लिहाजा अतिशीघ्र कायमखानी कल्याण बोर्ड का गठन करवाकर समाज को अनुगृहित करें।

ज्ञापन देने वालों में फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खान बुधवाली, जयपुर विधायक रफीक खान, भादरा विधायक बलवान पूनिया, कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत खान, सिकन्दर खान नियाजी, अयूब अली खान बेसवा, सफी मोहम्मद टीटी, हफीज खान कप्तान, फारूक खान गनेड़ी, उम्मेद खान गिडानिया आदि शामिल रहे। ज्ञापन में कायमखानी समाज के विकास के लिए अलग से एक कायमखानी विकास बोर्ड का गठन करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet