[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-पानीपत : कच्चे कर्मचारियों का शोषण करना बंद करें एचएसवीपी तथा ठेकेदारी प्रथा बंद करें सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

हरियाणा-पानीपत : कच्चे कर्मचारियों का शोषण करना बंद करें एचएसवीपी तथा ठेकेदारी प्रथा बंद करें सरकार

कच्चे कर्मचारियों का शोषण करना बंद करें एचएसवीपी तथा ठेकेदारी प्रथा बंद करें सरकार

हरियाणा-पानीपत : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 जिला कमेटी पानीपत की आम सभा दोपहर चौधरी देवी लाल पार्क सेक्टर 17 पानीपत में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश कुमार ने की और संचालन जिला सचिव जयपाल ने किया। सभा में हटाए गए कुछ कच्चे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि हम संपदा कार्यालय के तहत ठेकेदार के पास पिछले 8-10 वर्षों से लगातार सेवारत थे परंतु 24 जून 23 को बगैर कोई कारण बताएं ठेकेदार ने हमें नौकरी से निकाल रखा है। जय ठेकेदार हमें 12000,14000 हजार रुपए वेतन देता था और किसी रविवार अथवा त्यौहार की कोई छुट्टी नहीं देता था इसकी मांग करने पर हमें हटा दिया गया। और ठेकेदार या संपदा अधिकारी हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। हमें दोबारा ड्यूटी पर लगवाया जाए।

सभा को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने संबोधित किया और बताया कि, इस विषय में 10 दिन पहले हमारी यूनियन का सिस्टम मॉडल संपदा अधिकारी पानीपत से मिला था तब उन्होंने कहा था कि, आगामी अप्रूवल के लिए केस प्रशासक महोदय रोहतक को भेजा हुआ है। इसके बाद यूनियन ने भी प्रशासक रोहतक को शीघ्र अप्रूवल देने के लिए पत्र लिखा हुआ है। परंतु अब तक न तो प्रशासक महोदय ने अप्रूवल दी है और ना ही संपदा अधिकारी और ठेकेदार कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा रहे हैं। यह गरीब कर्मचारियों का घोर शोषण है। और इनका नाजायज उत्पीड़न है। इसे बंद किया जाए और हटाए गए 45 सफाई कर्मचारियों को शिघर वापस ड्यूटी पर लिया जाए।

हरियाणा सरकार ठेकेदारी प्रथा समाप्त करे। किसी की छटनी ना की जाए। सबको समान काम समान वेतन दिया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। यदि एचएसवीपी के अधिकारी और हरियाणा सरकार ऐसा नहीं करती तो कर्मचारी धरने परदर्शन अथवा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए विभाग और सरकार जिम्मेवार होंगे।

सभा में सर्व महावीर नागर, ने रमेश कुमार, तेजपाल, जयपाल, रविंद्र कुमार शाहिद अन्य सभी हुडा कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin