[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुरू : स्वतंत्रता दिवस पर 94 प्रतिभाओं का सम्मान:प्रभारी मंत्री ओला ने किया ध्वजारोहण, 15 शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूराजस्थानराज्य

चुरू : स्वतंत्रता दिवस पर 94 प्रतिभाओं का सम्मान:प्रभारी मंत्री ओला ने किया ध्वजारोहण, 15 शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर 94 प्रतिभाओं का सम्मान:प्रभारी मंत्री ओला ने किया ध्वजारोहण, 15 शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित

चुरू : स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को जिला पुलिस लाइन खेल मैदान में समारोहपूर्वक मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र ओला ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि बृजेन्द्र ओला ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में 15 शहीद वीरांगनाओं का और उत्कृष्ट कार्य करने जिले के 94 लोगों का प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया।

समारोह में अतिथियों ने 15 शहीद वीरांगनाओं का और उत्कृष्ट कार्य करने जिले के 94 लोगों का प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया।
समारोह में अतिथियों ने 15 शहीद वीरांगनाओं का और उत्कृष्ट कार्य करने जिले के 94 लोगों का प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया।

समारोह में एडीएम लोकेश कुमार गौतम ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। मुख्य समारोह में हुए मार्चपास्ट में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड आदि की टुकड़ियां ने भाग लिया। प्रभारी मंत्री ओला ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार गरीब को गणेश मानकर काम कर रही है।

समारोह में पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, नगरपरिषद सभापति पायल सैनी, जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, एसपी राजेश कुमार मीना, एसडीएम सक्षम गोयल, पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, सहायक निदेशक जनसंपर्क कुमार अजय, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। समारोह में अतिथियों ने 15 शहीद वीरांगनाओं का और उत्कृष्ट कार्य करने जिले के 94 लोगों का प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin