झुंझुनूं-बुहाना : ढाकामांडी विद्यालय का सूटिंग बाॅल और कब्बड्डी में प्रथम स्थान पर कब्जा जारी रखा
ढाकामांडी विद्यालय का सूटिंग बाॅल और कब्बड्डी में प्रथम स्थान पर कब्जा जारी रखा
झुंझुनूं-बुहाना : राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में झांझा पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कर्मठ शारीरिक शिक्षक कविता चौधरी के नेतृत्व में सूटिंग बाॅल व कब्बड्डी प्रतियोगिता में ढाकामांडी के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रधान अरविन्द कुमार ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक कविता चौधरी बहुत ही मेहनतकश कार्मिक है। विभागीय प्रतियोगिता हो चाहे अन्य प्रतियोगिता चौधरी के नेतृत्व में हमेशा ढाकामांडी विद्यालय ने अपना परचम लहराया ही है।जीत के इस अवसर पर सभी स्टाफ साथियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त की।
इस दौरान राजपाल व्याख्याता, संजय बेनीवाल, विमला यादव, राजबाला, धर्मा देवी, सविता, नरेश सिंह तंवर, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमार आदि स्टाफ साथी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139632


