झुंझुनूं : झुन्झुनूं के नवलगढ में बनेगा मिनी सचिवालय
गहलोत की स्वीकृति से डीपीआर के अनुसार, मिनी सचिवालय की स्थापना में 11 करोड़ रूपए की लागत से 5426 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य होगा
झुंझुनूं : प्रदेश में सुशासन के लिए राज्य सरकार पंचायत स्तर तक प्रशासनिक इकाईयों का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में झुन्झुनूं जिले के नवलगढ में मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिनी सचिवालय की विस्तृत परियोजना (डीपीआर) के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
मुख्यमंत्री गहलोत की स्वीकृति से डीपीआर के अनुसार, मिनी सचिवालय की स्थापना में 11 करोड़ रूपए की लागत से 5426 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य होगा। यहां विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित होंगे। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा झुन्झुनूं के नवलगढ में मिनी सचिवालय भवन के संबंध में बजट घोषणा की गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2109734


