[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : शहादत को किया नमन:पालिकाध्यक्ष ने शिव पार्क और शहीद स्मृति स्थल का किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : शहादत को किया नमन:पालिकाध्यक्ष ने शिव पार्क और शहीद स्मृति स्थल का किया उद्घाटन

शहादत को किया नमन:पालिकाध्यक्ष ने शिव पार्क और शहीद स्मृति स्थल का किया उद्घाटन

झुंझुनूं-चिड़ावा :  शहर के परमहंस पंडित गणेश नारायण मार्ग स्थित पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी की पत्नी बसंती देवी थी। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि ईओ हिमांशु अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, पालिका जेईएन नवीन कुमार और पार्षद गण थे।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष और ईओ ने शहीद स्मृति स्थल का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने कहा कि देश के वीर शहीदों को ये पार्क समर्पित रहेगा। वीरों के बलिदान के कारण ही आज देश और देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे पार्क और स्मृति स्थल उनकी याद को हमेशा चिर स्थाई बनाए रखेंगे।

इस दौरान तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान भी किया गया और सम्मान भावना की शपथ भी ली। इस मौके पर पार्षद लोकेश कटारिया, रजनीकांत मान, पार्षद प्रतिनिधि चरण सिंह, अभिषेक पारीक, मनोज महमिया, मुकेश पूनिया, जीएसएस उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावणा, नगरपालिका कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार शर्मा, दीपक जांगिड़, देवेंद्र जेदिया सहित काफी गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet