[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना : भालोठ एवं रसूलपुर पथाना रोड़ से दो बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना : भालोठ एवं रसूलपुर पथाना रोड़ से दो बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी

भालोठ एवं रसूलपुर पथाना रोड़ से दो बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकाश शर्मा

झुंझुनूं-बुहाना : पचेरी क्षेत्र इलाके में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदाते फिर से चरम पर है। भालोठ एवं रसूलपुर पथाना रोड़ पर लगाए गए बिजली के दो ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। घसेडा उप बिजली घर के कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार मीणा की रिपोर्ट पर पचेरीकलां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच एएसआई फतेह सिंह को सौंप दी है। सहायक अभियंता सुभाष मीणा ने बताया कि अज्ञात चोर ने भालोठ गांव के पचेरीकलां रोड़ पर लगे सिंगल फेज के दस केवीए ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले गए। इसके बाद रसूलपुर-पथाना रास्ते पर लगाए गए सार्वजनिक नलकूप के थ्री फेज के सोलह केवीए ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया गया।

अज्ञात चोर दोनों ट्रांसफार्मर से तेल एवं तांबे के उपकरण निकाल कर लोहे के खोखे बाजरे के खेत में डाल गए। सहायक अभियंता कार्यालय के तहत आने वाले ग्रामीण इलाकों से इन दिनों में करीब पच्चीस ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22