[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : ब्राह्मण समाज की नई पहल-समाज की प्रतिभाओं को घर जाकर करेंगे सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : ब्राह्मण समाज की नई पहल-समाज की प्रतिभाओं को घर जाकर करेंगे सम्मानित

ब्राह्मण समाज की नई पहल-समाज की प्रतिभाओं को घर जाकर करेंगे सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : ब्राह्मण समाज शिमला ने नई पहल शुरू की है। समाज की प्रतिभाओं व सेवानिवृत होने वालों का घर जाकर सम्मान किया जाएगा। सोमवार को इस पहल की शुरुआत 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए अध्यापक रामभरोस शर्मा के घर जाकर समाज के सभी लोगों ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता संपूर्ण ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अम्बिका दत्त कौशिक ने की।समारोह के मुख्य अतिथि रामभरोस शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा की समाज एक आईना होता है हम सबको समाज में मिल जुल कर रहना चाहिए। वही समाज प्रगति कर पाएगा जिस समाज में सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे।

प्रोफेसर महेश मिश्रा ने कहा की समाज के सभी सदस्य एक जुट होकर रहे तथा ग्राम में सेवानिवृत्ति समारोह, प्रतिभा सम्मान समारोह का समय-समय पर आयोजन कर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। प्रदेश सचिव पवन कौशिक ने कहा की ग्राम शिमला के ब्राह्मण समाज ने आज एक अनुकरणीय पहल की है इसका अन्य सभी समाजों को भी अनुकरण करना चाहिए। तथा सभी को मिलजुल कर रहने की अपील की। समारोह को प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, प्रधानाचार्य रामानन्द शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर चंद्रप्रकाश शर्मा गोविंद राम शर्मा पवन कौशिक अभिमन्यु कौशिक सत्यरायण शर्मा राधेश्याम शर्मा अनिल कुमार प्रदीप शर्मा शंभू दयाल शर्मा राजकुमार पांडा नरेश शर्मा राजकुमार शर्मा भारत शर्मा प्रवीन मिश्रा रमेश कुमार मिश्रा महेश मिश्रा डॉ अनिल मिश्रा सुमित बोहरा मधुसूदन मिश्रा, योगेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, रवि दत्त, सोनू शर्मा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22