[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्तर प्रदेश-आगरा : आगरा पेशाब कांड: आदी की निकल गई हेकड़ी, हाथ जोड़कर बोला- ‘अब रहने दो, कभी ऐसा नहीं करूंगा, माफ कर दो प्लीज’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश-आगरा : आगरा पेशाब कांड: आदी की निकल गई हेकड़ी, हाथ जोड़कर बोला- ‘अब रहने दो, कभी ऐसा नहीं करूंगा, माफ कर दो प्लीज’

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। दबंग के तीन वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश-आगरा : कभी फायरिंग कर नए साल का जश्न मनाया तो कभी रंगबाजी दिखाने के लिए युवक से पैर छुवाए। साथी गैंगस्टर को लहूलुहान कर मुंह पर पेशाब कर वीडियो बनाया तो रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़-फायरिंग की। लेकिन जब पुलिस ने किरावली के गांव पुरामना के आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी को पकड़ा तो उसकी हेकड़ी निकल गई।

पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। बस एक ही बात बोला, अब रहने दो, कभी ऐसा नहीं करूंगा, मुझे माफ कर दो। पुलिस ने मंगलवार को उसे साथी भोला के साथ जेल भेज दिया।

फायरिंग करने, युवक से पैर छुवाने और पिटाई कर पेशाब करने की घटनाओं के सोमवार को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए थे।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी आदित्य और उसके साथी भोला को गिरफ्तार कर लिया था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, आरोपी आदित्य 20 साल का है। उसने पूछताछ में बताया कि वह मामा के घर मोहम्मदपुर में रहता है। फतेहपुर सीकरी के गांव सिकरौदा निवासी निक्की बग्गा और विक्की उर्फ विक्रम के साथ रहता था।

दोनों गैंगस्टर हैं। 9 महीने पहले विक्की ने निक्की के घर पर जाकर दबंगई की थी। उसके घरवालों की पिटाई कर दी थी। इससे वो नाराज थे। उनके साथी साहिला खान ने बहाने से विक्की को गांव अटूस बुलाया था। आदित्य, निक्की बग्गा, साहिल्ला खान, भोलू और मोहित शर्मा ने उससे मारपीट की थी। भोलू ने मोबाइल से वीडियो बनाया था। आदित्य ने मुंह पर पेशाब किया था।

दो मुकदमे दर्ज किए गए
मुकदमा : 1

सिकंदरा गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाईओवर पर युवक से पैर छुवाने के संबंध में मुकदमा चौकी प्रभारी पदम प्राइड एसआई विश्वदीप सिंह ने दर्ज कराया। इसमें लिखा है कि आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी पुल पर एक व्यक्ति से अपने साथियों संग मारपीट कर रहा है। मानसिक, शारीरिक और सामाजिक उत्पीड़न का वीडियो भी बना रहा है। मुकदमे में आदित्य सहित किरावली के कटारा निवासी देवेश, रायभा निवासी गोविंद उर्फ गोविंदा, पाली सदर निवासी भोलू, सगुन गोयल को नामजद किया है।

मुकदमा : 2
सिकंदरा के गांव अटूस में युवक की पिटाई और मुंह पर पेशाब करने के वीडियो के संबंध में मुकदमा चौकी प्रभारी रुनकता कुंवर पाल सिंह ने दर्ज कराया। इसमें आदित्य उर्फ आदी, सिकरौदा, फतेहपुर सीकरी निवासी निक्की उर्फ बग्गा, शाहगंज निवासी साहिल्ला खान, पाली सदर निवासी भोलू और गांव मोहम्मद पुर निवासी मोहित शर्मा को नामजद किया। वीडियो में गांव उंदेरा निवासी विक्की उर्फ विक्रम को लहूलुहान कर पेशाब किया जा रहा था। मुकदमे में बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास, मानहानि सहित अन्य धारा लगी हैं।

10 लाख की चोरी में निक्की गया था जेल
अक्तूबर, 2022 में देहात क्षेत्र में ही फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में 10 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में फरवरी में निक्की पकड़ा था। उस पर गैंगस्टर लगाया। वर्तमान में वह जेल में बंद है। उसका साथी साहिला खान पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया था।

इंस्टाग्राम पर टिप्पणी से भड़का था आदी
पुलिस की पूछताछ में आदी ने बताया कि अक्तूबर, 2022 में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को देखकर युवक ने टिप्पणी की थी। इससे वह भड़क गया था। अपने साथी सगुन की मदद से युवक को ढूंढा था। पुल पर रोका और उसकी पिटाई करने के बाद पैर छुवाए थे। एक जनवरी को किरावली में बाइक से अपने साथी के साथ नए साल के जश्न में फायरिंग की थी। इसमें उसे 3 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

रेस्टोरेंट में तोडफोड़ के बाद वायरल हुए पुराने वीडियो
आदित्य उर्फ आदी की दबंगई के वायरल तीनों वीडियो पुराने हैं। 18 जुलाई को मोहम्मदपुर स्थित एनडी रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट हुई थी। उसमें भी आदित्य का नाम आया था। रेस्टोरेंट की घटना के बाद ही तीनों वीडियो वायरल हुए। किसी परिचित ने ही वीडियो वायरल किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet